भवानी मंडी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का हिंदू सम्मेलन:शताब्दी वर्ष के तहत महर्षि वाल्मीकि और कालेश्वर बस्ती में हुआ कार्यक्रम; कलश यात्रा से हुई शुरूआत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भवानी मंडी नगर में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। यह सम्मेलन महर्षि वाल्मीकि बस्ती और कालेश्वर बस्ती में संपन्न हुआ। महर्षि वाल्मीकि बस्ती में हुए सम्मेलन में उज्जैन के राष्ट्रीय संत गोपाल कृष्ण महाराज मुख्य अतिथि थे। विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय सहमंत्री युधिष्ठिर सिंह हाड़ा मुख्य वक्ता रहे, जबकि पंडित कालूराम व्यास चौमहला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में संरक्षक सूरजमल मीणा, कैलाश श्रंगी, अमीरचंद तँवर और अध्यक्ष रवि मीणा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कालेश्वर बस्ती में आयोजित हिंदू सम्मेलन में डग के कैलाश दास महाराज मुख्य अतिथि थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राधेश्याम सालोदिया ने मुख्य वक्ता की भूमिका निभाई। इस अवसर पर श्रीमती कृष्णा गुप्ता, राजेश खंडेलवाल, राजेश शर्मा, बालूसिंह चौहान, जगदीश गुप्ता, विनोद जैन चंकी, कैलाश गुप्ता और जगदीश व्यास जैसे पदाधिकारी उपस्थित रहे। दोनों ही सम्मेलनों में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति दर्ज की गई। कार्यक्रमों से पहले महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। वक्ताओं ने अपने उद्बोधनों में राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने और धर्म जागरण का संदेश दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *