भव्य हिंदू चेतना यात्रा का दिया निमंत्रण

लुधियाना| राष्ट्रीय हिंदू मंच पंजाब द्वारा नव संवत के उपलक्ष्य में 17 मार्च को भव्य हिंदू चेतना यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए संस्था के प्रधान पवन शर्मा की अध्यक्षता में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता शर्मा ने श्री संकटमोचन बालाजी मंदिर की महिला इकाई को विशेष रूप से आमंत्रित किया। निमंत्रण स्वीकार करते हुए मंदिर की महिला मंडल अध्यक्ष गीता सूद ने उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान मंदिर की सदस्याएं पूरी राह हरिनाम संकीर्तन करेंगी। प्रधान पवन शर्मा ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति की गौरवशाली झलक पेश करना है। इस अवसर पर महासचिव अमित गोयल और विशाल अग्रवाल सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *