भांडेर में ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला:जांच के बाद पुलिस ने दो सगे भाईयों समेत 6 पर किया मामला दर्ज

भांडेर थाना क्षेत्र में बजरिया मोहल्ला निवासी परिवार पर बीते गुरुवार की रात ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो सगे भाईयों के साथ 6 लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। फायरिंग में कुछ गोलियां मकान की दीवार पर तो कुछ गेट पर लगी थीं। जबकि एक गोली वहां खड़े अधेड़ की गर्दन के पीछे लगी और कान के पास फंस गई। डॉक्टर ने नाक के रास्ते गोली को निकाला। पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार रात 9 बजे की है। बोहराना मोहल्ला निवासी वीरेंद्र पांडे उनके भाई कृष्णकांत 53 पिता बद्री प्रसाद पांडे और लक्ष्मीकांत घर के बाहर अलाव ताप रहे थे। तभी दो युवक मुंह बांधे आए और वहां टहलने लगे। छोटे भाई कृष्णकांत ने उनसे कहा यहां क्यों टहल रहे हो तो एक युवक ने कहा कुछ नहीं ऐसे ही टहल रहे हैं। मुंह बांधकर आए ​​​​​​​आरोपियों ने छह राउंड फायर किए
कुछ देर बाद दो बाइकों पर 4 लोग और मुंह बांधकर आए और छह राउंड फायर किए। एक गोली कृष्णकांत के पीछे गर्दन से धंसी और नाक की तरफ फंस गई। फायरिंग के बाद बदमाश भाग निकले। घायल को जिला अस्पताल ले गए। वहां से झांसी रेफर कर दिया गया। हालांकि कृष्णकांत की हालत नाजुक बताई गई है। दो नामदज और 4 अज्ञात पर मामला दर्ज
भांडेर एसडीओपी कार्णिक ने बताया कि, जांच के बाद आरोपी सोहेल पिता मम्मू खान और अलीम पिता मम्मू खान निवासी हम्माल मोहल्ला भांडेर के अलावा अज्ञात 4 लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह पूरा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *