भांसी| भांसी इलाके में हुरू मारा पेन करसाड़ मेला आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। आदिवासी युवा मेले में नाचते-गाते रहे, जहां पूरे उत्साह के साथ वे करसाड़ मेले में शामिल हुए। इस दौरान आदिवासी परंपरा के अनुसार पेन देवता की पूजा-अर्चना की गई, जहां लोगों ने सुख-समृद्धि, अच्छी फसल, स्वास्थ्य और शांति की कामना की। मेले में पारंपरिक नृत्य और लोकगीतों की प्रस्तुति भी दी गई, जिसमें युवाओं के साथ बुजुर्ग भी शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की गूंज और लोक संगीत ने पूरे क्षेत्र को माहौल उत्सव में बदल दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हुरु मारा पेन करसाड़ मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का माध्यम है।


