भाइयों ने बहन को जिंदा जलाने कोशिश की:महिला का आरोप, भाई बोले- तेरे आदमी को भगाया, तू भी जा यहां से; संपत्ति का विवाद

सतना के जवाहर नगर में संपत्ति विवाद को लेकर दो भाइयों ने अपनी बहन को कथित तौर पर जिंदा जलाने का प्रयास किया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 32 वर्षीय कंचन पति जैकी चौधरी, निवासी जवाहर नगर गली नंबर-1, का अपने भाइयों राकेश चौधरी और बंटू चौधरी से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार शाम को भाई-बहन के बीच फिर झगड़ा हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने कथित तौर पर कंचन के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद उन्होंने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले के पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया और पुलिस को सूचना दी। घायल कंचन को कोतवाली ले जाया गया, जहां उसकी शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 119, 124(2), 115(2), 296(ए) और 3/5 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके भाई घर से नशे का अवैध कारोबार करते हैं। जब वह उन्हें ऐसा करने से मना करती है, तो वे आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं और पैसे की मांग करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *