भाईयों के साथ बांध में नहाने गई बच्ची डूबी:सरगुजा में बांध में मिला बालिका का शव, पिता भी छह माह से हैं लापता

सरगुजा जिले के रजपुरी में दो भाइयों के साथ बांध में नहाने गई 5 वर्षीया मासूम बच्ची की डूब जाने से मौत हो गई। बहन को डूबता देख भाई भाग निकले, लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। शाम को जब लोगों ने बांध में बच्ची का तैरता हुआ शव देखा तो इसकी जानकारी परिजनों को मिली। पुलिस ने शुक्रवार को बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम कराया। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर रजपुरी निवासी धनेश्वर गोंड़ की पांच वर्षीय मासूम गुड्डी अपने दो भाईयों अनुराग (8 वर्ष) एवं रामसिंह (6 वर्ष) के साथ खेलने गई थी। वे खेलते हुए बांध पहुंच गए एवं नहाने लगे। नहाने के दौरान गुड्डी बांध के गहरे पानी में डूब गई। उसे बचाने में असमर्थ भाई वहाँ से भाग निकले। उन्होंने डर के कारण घटना के बारे में किसी को कुछ नही बताया। शाम को बाहर आया शव
शाम को बांध के पास पहुंचे ग्रामीणों ने बच्ची का शव बांध में तैरता देखा और सूचना ग्रामीणों को दी। गुड्डी के काफी देर से लापता होने के कारण परेशान घरवाले मौके पर पहुंचे एवं परिजनों ने शव को बाहर निकाला। परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली।
पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शाम हो जाने के कारण शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया जा सका। शुक्रवार सुबह शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना से परिजन सदमें में हैं। पिता छह माह से लापता, मां कर रही थी देखभाल
मृत बच्ची गुड्डी के पिता धनेश्वर गोंड़ छह माह से लापता है। वह अपने साथियों के साथ कमाने के लिए तमिलनाडु गया था, जहां वह साथियों से बिछड़ गया। छह माह से उसका पता नहीं चल सका है। परिजनों को आशंका है कि उसे कहीं बंधुआ मजदूर बना लिया गया है। परिजनों ने प्रशासन से धनेश्वर गोंड़ की तलाश करने की अपील भी की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *