भाई कन्हैया जी की याद में तीन दिवसीय गुरमत समागम करवाए

जालंधर| भाई कन्हैया जी की याद में भाई कन्हैया जी सेवक दल की ओर से आयोजित तीन दिवसीय महान गुरमत समागम रविवार को संपन्न हो गए। यह समागम पंचरत्न भाई जसबीर सिंह जी खालसा खन्ने वाले और महंत तीरथ सिंह जी गोनियाना मंडी वालों की प्रेरणा से गुरुद्वारा श्री हरिकृष्ण साहिब आठवीं पातशाही, कृष्णा नगर में करवाया गया। इस समागम में भाई दविंदर सिंह खालसा सोहन वालों ने गुरबाणी के मनोहर कीर्तन से और गुरमत विचारों से संगत को आनंद-विभोर किया। इसके बाद सिख पंथ के महान इतिहासकाकर डॉ. सुखप्रीत सिंह ने गुरमत विचारों से संगत को संबोधित किया। उन्होंने महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया और भाई कन्हैया जी के जीवन झलकियों पर रोशनी डालते हुए कहा कि सिख धर्म में वह इंसान ही सेवा कर सकता है जिसके मन में समर्पण से लेकर शहादत तक की भावना हो। भोग के बाद गुरु के अटूट लंगर बांटा गया। भाई कन्हैया सेवक दल के चेयरमैन भाई सतपाल सिंह सिदकी, डॉ. जसवंत सिंह, मोहन सिंह, गुरमेल सिंह, वरिंदर सिंह लक्की, हरजोत सिंह लक्की, सतपाल सिंह, जसविंदर सिंह, हरमीत सिंह, सरबजीत सिंह, रंजीत सिंह और संतोष सिंह समागम में मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *