भाई के झगड़े में छोटे भाई की चाकू मार हत्या:दिन में कहासुनी हुई, रात को घर के पास मौत के घाट उतारा, 4 आरोपी डिटेन

कोटा में बड़े भाई के झगड़े में बीच में बोलने पर छोटे भाई की हत्या कर दी गई। युवक विक्रम सिंह (27) बॉम्बे योजना का रहने वाला था। प्राइवेट (एल्यूमिंयम के गेट बनाने) काम करता था। जबकि उसका बड़ा भाई जेप्टो कंपनी में डिलीवरी बॉय है। बड़े भाई का कंपनी में काम करने वाले अन्य युवकों से झगड़ा हुआ था। घटना वाले दिन विक्रम कंपनी के स्टोर गया था। वहां उसकी किसी से बहस हुई थी। जिसके बाद रात को आरोपियों युवकों ने घात लगाकर विक्रम को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने वारदात में शामिल 3-4 युवकों को डिटेन किया। है। न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई लक्की ने बताया की वो ट्रक यूनियन के पास स्थिति जेप्टो कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है। वहां मोहल्ले के दोस्त भी काम करते है। मामूली बात को लेकर कहासुनी व झगड़ा चलता रहा है। बुधवार को छुट्टी पर था। दोपहर 4-5, बजे छोटा भाई कंपनी के स्टोर गया। वहां कुछ युवक गाली गलौच कर रहे थे। वहां कुशाल नाम का युवक भी था। जिससे विक्रम ने बीच में नहीं बोलने को कहा था। इसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। जिसके बाद बस सुलझ गई थी। मेरा भाई घर आ गया था। रात 9 बजे करीब विक्रम मकान के पास स्थित दुकान में खड़ा था। वहां आशु, गोलू खत्री,कुशाल, विशाल, राजकुमार,बजरंग व अन्य घात लगाकर बैठे थे। उन्होंने विक्रम को खींचा और उस पर चाकू ताबड़तोड़ वार कर दिए और मौके से फरार हो गए। हमला करने वाले गली के दोस्त ही थे। महावीर नगर थाना सीआई भूपेंद्र सिंह ने बताया दोस्तों से कहासूनी हुई थी। बुधवार को कंपनी के स्टोर के बाहर विक्रम का उसके दोस्तों से झगड़ा हुआ था। जिसपर पुलिस मौके पर पहुंची। कंपनी के मैनेजर की मौजूदगी में दोनों पक्ष से समझाइश की। जिसके बाद दोनों पक्ष अपने अपने घर चले गए। रात को युवकों ने विक्रम पर चाकू से हमला कर दिया। विक्रम के पीठ पर 3 घाव लगे। परिजनों से रिपोर्ट ली है। मामले में तीन-चार आरोपियों को डिटेल किया है। जांच की जा रही है। ये खबर भी पढ़े-कोटा में दुकान के बाहर खड़े युवक की हत्या:दोस्तों ने घेरकर पीछे से चाकू मारा; वारदात के बाद मौके से फरार कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के अनुसार, युवक अपने घर के पास ही दुकान के बाहर खड़ा था, तभी मोहल्ले के कुछ दोस्तों ने पीछे से चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद के आरोपी मौके से फरार हो गए। खबर पढ़े

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *