भाई के सिर में कुल्हाड़ी मारने वाला गिरफ्तार:पेड़ की टहनी काटने से रोकने की बात पर चचेरे भाई की हत्या कर दी थी

अलवर में भाई के सिर में कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या करने वाले भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पेड़ की टहनी काटने की बात पर दोनों परिवारों में झगड़ा हुआ था। उसी झगड़े में आरोपी ने चचेरे भाई का मर्डर कर दिया था। वारदात में मृतक के बेटे सहित तीन लोग भी गंभीर घायल हो गए थे। हत्या के आरोपी फकरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने चचेरे भाई बली की हत्या कर दी थी। अलवर के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र के बेरे गांव में 6 फरवरी को वारदात हुई थी। पेड़ काटने का विरोध किया तो हमला किया
अकरम हुसैन निवासी बेरे गांव ने बताया- पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था कि मेरे पिता के चचेरे भाई फकरू और उसके बेटों ने हमारे नीम के पेड़ की डालियां काट दी थी। इसे लेकर कहासुनी हुई थी। अगले दिन फकरू अपने बेटों और परिवार के साथ में दोबारा पेड़ काटने आया। मेरे पिता बली (65) ने विरोध किया तो फकरू ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर में कुल्हाड़ी मार उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी फकरुद्दीन पुत्र छोटा को अरेस्ट कर लिया है। सिर में फंस गई थी कुल्हाड़ी
मृतक के भाई इमामुद्दीन ने बताया- घर और खेत के पास स्थित एक नीम का पेड़ मृतक बली के हिस्से में आता था, लेकिन फकरू जबरन पेड़ काटना चाहता था। इसे लेकर कई दिनों से दोनों के बीच कहासुनी चल रही थी। आखिर में झगड़े के समय फकरू ने चचेरे भाई बली के सिर पर कुल्हाड़ी मार दी। इससे उसकी मौत हो गई थी। ……….. यह खबर भी पढ़ें… भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर भाई को मार डाला:पेड़ काटने को लेकर हुआ विवाद; परिवार के साथ फरार हो गया आरोपी अलवर में पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर भाई की हत्या कर दी। बेटा अपने पिता को बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। परिवार की 3 महिलाओं को भी चोटें आई है। हत्या के बाद आरोपी और उसका परिवार फरार हो गया। मामला बगड़ तिराया थाना इलाके का 6 फरवरी 2026 का है। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *