भाई बोला-3 घंटे में दुनिया उजड़ गई:दूसरी बहन के मायरा भरने के लिए रात में निकले थे; परिवार के 5 लोगों की मौत

पाली में बहन का मायरा भरकर हम दो गाड़ियों में बैठकर परिवार के साथ अहमदाबाद दूसरी बहन के यहां मायरा भरने जा रहे थे। अगले दिन समय से पहुंचने के लिए रात को ही निकले थे। सुबह करीब साढ़े तीन बजे सिरोही के एक होटल पर साथ चाय-नाश्ता भी किया। फिर निकले, मेरी गाड़ी छोटे भाई की वैन से करीब 25 किलोमीटर आगे थी। अचानक पुलिस का फोन आया तो हॉस्पिटल पहुंचे। वहां भाई रामलाल, मां और भतीजे-भतीजी की लाशें देखते ही मेरे होश उड़ गए। तीन घंटे में हमारी दुनिया उजड़ गई। यह कहना है पाली के भावनगर निवासी डायाराम कुमावत का। शनिवार सुबह सड़क हादसे में डायाराम के छोटे भाई रामलाल कुमावत सहित परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई थी। 20 फरवरी को भांजे विकास (पुत्र भंवरलाल कुमावत) की शादी थी, वहां मायरा भरा, इसके बाद 21 फरवरी को अहमदाबद में बहन सुगना के बेटे की शादी में मायरा भरना था। 20 फरवरी की रात करीब 2 बजे दोनों भाई परिवार के साथ अलग-अलग कार से अहमदाबाद के लिए निकले थे। पहले तस्वीरों में देखें घटनाक्रम … अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरी खबर … शादी में शामिल होकर लौट रहे थे, हाईवे पर पलटी वैन दरअसल, रामलाल कुमावत परिवार के साथ अहमदाबाद (गुजरात) में रहते थे। पाली के भावनगर (थाना क्षेत्र गुड़ा एंदला) के रहने वाले थे। रामलाल कुमावत और उनके भाई डायाराम कुमावत अपने परिवार के साथ मणिहारी गांव (थाना क्षेत्र गुड़ा एंदला) में बहन उमा के घर आए थे। 20 फरवरी को भांजे विकास (पुत्र भंवरलाल कुमावत) का मायरा भरा और बिंदौली में शामिल हुए। 21 फरवरी को अहमदाबद में बहन सुगना पत्नी मोहनलाल के बेटे प्रवीण की शादी में मायरा भरना था। ऐसे में 20 फरवरी की रात करीब 2 बजे अहमदाबाद के लिए दो गाड़ियों से निकले थे। साथ में चाय-नाश्ता किया
डायाराम ने बताया- 20 फरवरी की रात करीब साढ़े तीन बजे दोनों भाइयों ने अपनी गाड़ियां एक होटल पर रुकवाई। जहां सभी ने चाय-नाश्ता किया। इसके बाद गाड़ी से रवाना हो गए। भाई रामलाल की गाड़ी मेरी गाड़ी से करीब 25 KM पीछे चल रही थी। मेरे पास सुबह 7 बजे के आसपास फोन आया कि गुजरात के ऊंझा-मेहसाणा हाईवे पर उनाव गांव के पास मेरे भाई की वैन डिवाइडर से टकराकर पलट गई है। लौटकर हॉस्पिटल पहुंचा तो तीन घंटे में ही मेरी दुनिया उजड़ चुकी थी। अब देखिए हादसे की तस्वीरें… छह लोग घायल हुए थे, गुजरात के हॉस्पिटल में भर्ती हादसे में रामलाल कुमावत (50), उनकी बेटी कोमल (30), बेटा कैलाश (25), मां मथुरा देवी (70), 3 वर्षीय नाती आयुष (कोमल का बेटा) की मौत हो गई। इनके अलावा 6 अन्य लोग घायल हो गए, जिनको गुजरात के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दो चिता पर हुआ अंतिम संस्कार कोमल और उनके तीन साल के बेटे आयुष का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया। कोमल के पिता रामलाल, कैलाश (रामलाल के बेटे) और मथुरा देवी (रामलाल की मां) का दूसरी चिता पर एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। इन घायलों का गुजरात में इलाज जारी हादसे में रामलाल की पत्नी पकली उर्फ पोकरी देवी (46), बेटा राकेश कुमावत (22), पुत्रवधु ममता (24) (पत्नी कैलाश कुमावत), जवाई मदनलाल (35) (बेटी कोमल के पति) तथा 8 वर्षीय जानवी (बेटी कोमल) घायल हो गए। सभी घायलों का गुजरात के हॉस्पिटल में इलाज जारी है। — हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें … एक ही चिता पर बेटे और मां का अंतिम संस्कार:सड़क हादसे में जान गंवाने वाले एक ही परिवार के 5 लोगों की अर्थियां एक साथ निकलीं सड़क हादसे में जान गंवाने वाले एक ही परिवार के 5 लोगों की अर्थियां रविवार को एक साथ निकलीं। इस हादसे में 4 पीढ़ियों ने जान गंवाई है। पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *