भाकपा माले नगर कमेटी की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा

भास्कर न्यूज | गिरिडीह भाकपा माले नगर कमेटी की बैठक शुक्रवार देर शाम पपरवाटांड़ स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता सचिव राजेश सिन्हा ने की। संचालन कन्हाई पांडेय ने किया। बैठक में नगर निगम के 36 वार्ड में ब्रांच कमेटी बनाने की योजना पर चर्चा हुई। राजेश सिन्हा ने बताया कि 25 दिन में सभी 36 वार्ड की कमेटी का चुनाव पूरा कर लिया जाएगा। हर वार्ड में 15 सदस्य की ब्रांच कमेटी बनेगी। इस तरह कुल 36 ब्रांच कमेटी बनाई जाएंगी। नगर निगम क्षेत्र को चार जोन में बांटा जाएगा। पूर्वी, पश्चिमी, उत्तर और दक्षिण जोन में 9-9 वार्ड शामिल होंगे। जुलाई में 200 से 300 नव चयनित सदस्यों के साथ बड़ा सम्मेलन किया जाएगा। इसमें चार या पांच लोकल कमेटी बनाई जाएंगी। जिला कमेटी सदस्य कन्हाई पांडेय ने कहा कि गिरिडीह विधानसभा को मजबूत करने के लिए मुफ्फसिल क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। ब्रांच कमेटी बनाकर उन्हें लोकल कमेटी में बदला जा रहा है। महिला नेत्री सिमरन शाहीन, रोनू सिन्हा और रोजी प्रवीण ने महिला शक्ति को जोड़ने की बात कही। बैठक में राजकुमार राय, निशांत भास्कर, चुन्नू तबारक, मजहर अंसारी, संजय कुमार यादव, कन्हैया सिंह, मो. सलीम, शमशुल अंसारी, मो. वारिश, जनाब अली अंसारी, बबलू खान, विकास कुमार, रियाज अंसारी, मो. इम्तियाज अहमद, विजय दास, बोलीश्वर दास, कुलदीप दास, दिनेश कोयरी, राजा, मो. समरेश, मो. अकरम सहित कई लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *