भास्कर न्यूज | पटना छिंदिया में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है| कथावाचक पं. राकेश शुक्ला है। कथा के सातवें दिन उन्होंने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह की कथा सुनाई। इस दौरान आकर्षक झांकी ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए। कथा वाचक पं. राकेश शुक्ला ने कहा कि भागवत पुराण हिन्दुओं के 18 पुराणों में से एक है। इसका मुख्य विषय भक्ति योग है। भागवत कथा सुनने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। भगवान कथा सुनने के बाद परीक्षित को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। कलियुग में भी इसका प्रत्यक्ष प्रमाण देखने को मिलता हैं। श्रीमद् भागवत कथा सुनने से प्राणी को मुक्ति प्राप्त होती है। अंत में महाआरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटे गए। इस दौरान आशा साहू, महेश साहू सहित अन्य मौजूद रहे।