भीकनगांव क्षेत्र के काल्याखेड़ी गांव में रविवार को भागवत कथा में आए खंडवा सांसद को ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सुनाने के लिए घेर लिया। इस दौरान लगातार मांग के बावजूद पानी और सड़क की समस्या परेशान ग्रामीणों ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटील से लिखित आश्वासन मांग की। हालांकि सांसद केवल मौखिक आश्वासन देकर चले गए, इससे ग्रामीण नाराज हो गए। सांसद ज्ञानेश्वर पाटील पंडित प्रभु नागर की भागवत कथा के समापन पर खंडवा भी पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीण सांसद को पंडाल के बाहर घेरकर अपनी समस्याएं बताने लगे। रास्ते और पानी की सुविधा नहीं इस दौरान किसानों ने बताया कि उनके खेतों तक का रास्ता खराब होने से कीचड़ में से निकलना पड़ता है। इसके अलावा क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा नहीं मिलने से फसलों से पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। लिखित आश्वासन देने से सांसद ने किया इनकार किसानों ने कहा कि वे समस्या के लिखित में हल होने का आश्वासन चाह रहे थे, लेकिन सांसद ने लिखित में देने से इनकार कर दिया।


