भाजपा अल्पसंख्यक प्रदेशाध्यक्ष सवाई माधोपुर पहुंचे:हमीद खान मेवाती ने सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील

भाजपा राजस्थान अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती रविवार देर शाम सवाई माधोपुर पहुंचे। मेवाती के पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सवाई माधोपुर आने पर शिवम मैरिज गार्डन में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान यहां अल्पसंख्यक स्नेह संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेशाध्यक्ष बोले, सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मेवाती का 51 किलो की विशाल माला पहनाकर JCB के माध्यम से 100 किलो गुलाब के फूलों की पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम क मंच संचालन बलवीर सिंह राजावत (प्रकोष्ठ संयोजक) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नील कमल जैन (पूर्व बजरिया मंडल अध्यक्ष), कार्यक्रम संयोजक इमरान रंगरेज़, मेहनाज पटेल, युवा नेता विजय पटेल, माहिर खान, क़ाज़ी एहतेशामुद्दीन, मनखूट खाट सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अल्पसंख्यक समाज की माताएं-बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में जंगबहादुर पठान (प्रदेश उपाध्यक्ष), अयूब भाई (प्रदेश उपाध्यक्ष), रणधीर सिंह (प्रदेश कार्यालय मंत्री) एवं जावेद भाई की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान सरकार के बजट एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। साथ ही अल्पसंख्यक समाज से अपनी राजनीतिक भागीदारी को सशक्त करने तथा समाज को प्रगति की मुख्यधारा से जोड़ने का आह्वान किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *