भाजपा का स्थापना दिवस कल:केंद्र-राज्य सरकार की उपलब्धियों पर लगेगी प्रदर्शनी

छह अप्रैल काे भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस है। ऐसे में भाजपा 6 से 14 अप्रैल तक कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने एकात्म परिसर में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि स्थापना दिवस के मौके पर 6 और 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथों, कार्यालयों, अपने-अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाया जाएगा। इसी श्रृंखला में 8-9 अप्रैल को सभी मंडल-विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन हाेगा। 10-11- अप्रैल को ग्राम, बस्ती, बूथों पर घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी और उन पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। वर्मा ने बताया कि डॉ. बाबासाहब की जयंती से एक दिन पूर्व 13 अप्रैल को अंबेडकर की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 14 अप्रैल को सभी जिला और मंडल मुख्यालय पर माल्यार्पण कर उनके जीवन-वृत्त प्रकाश डाला जाएगा और संगोष्ठी रखा जाएगा। जिला बैठक में जिला/प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा मोर्चा, प्रकोष्ठ, वरिष्ठ कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल संयोजक सदस्य अपेक्षित रहेंगे। बैठक में मंडल बैठक पूर्ण करने की योजना बनाई जाएगी। इसी प्रकार मंडल बैठक में बूथ और ग्राम प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। 6 से 14 अप्रैल तक आहूत कार्यक्रमों के लिए जिले से प्रभारी बनाकर भेजे जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *