भाजपा की राजनीति झूठ और फरेब पर टिकी हुई है : केशव

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि भाजपा की राजनीतिक झूठ और फरेब पर टिकी हुई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लोकतांत्रिक ढंग से विरोध कर रही थी, पर उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। उसके बाद भाजपा नेताओं ने फर्जी ड्रामा किया और झूठे मामले में राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराया। इसके विरोध में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस भवन से अल्बर्ट एक्का चौक तक विरोध मार्च निकाला। पूर्व वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि अमित शाह को देश की जनता से बाबा साहब का अपमान करने के लिए माफी मांगनी होगी। कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप ने कहा कि वीडियो फुटेज से साफ है कि राहुल गांधी निर्दोष हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज करना संसदीय इतिहास का काला दिन है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि भाजपा झूठ की दुकान है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी नेता शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *