भाजपा की रायशुमारी सामान्य-ओबीसी वर्ग में उलझी:सांसद का मंडलोई तो मंत्री शाह का सोनी को समर्थन; जल्द होगा फैसला

खंडवा में भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर जिला कार्यालय पर गुरुवार को रायशुमारी हुई। इसमें 58 में से 57 लोग शामिल हुए। भावी जिलाध्यक्ष को लेकर सामान्य चर्चा के बाद सभी से नाम लिए गए। जिलाध्यक्ष का चयन जिला भाजपा के दोनों शक्ति केंद्र मंत्री और सांसद की पसंद से ही होगा। जानकारी के अनुसार, तीनों विधायकों ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल द्वारा सुझाए नाम को समर्थन देने की बात कहीं। वहीं मंत्री विजय शाह ने अपने विधानसभा क्षेत्र से एकतरफा संतोष सोनी का नाम आगे बढ़ाया। इसी तरह सांसद और उनके समर्थकों ने जितेंद्र मंडलोई का नाम आगे बढ़ाया हैं। बाकी, कई प्रतिनिधियों ने अलग-अलग नाम दिए। जिनमें राजपाल सिंह तोमर, वर्तमान जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर, धर्मेंद्र बजाज, श्याम सिंह मौर्य जैसे नाम शामिल थे। हालांकि, सभी प्रतिनिधियों से दो-दो नाम मांगे गए है। सांसद की ओर से पहला नाम जितेंद्र मंडलोई का है। फिलहाल, मंत्री और सांसद ने दूसरे नाम का पत्ता नहीं खोला हैं। ‘जिलाध्यक्ष की दावेदारी करेंगे तो महामंत्री तो बन जाएंगे’ जिलाध्यक्ष को लेकर दावेदारी करने वाले अधिकांश नेताओं का मानना है कि संगठन चुनाव सालों बाद हो रहे है। अगले विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले परिसीमन होना है। जिले की चारों विधानसभा सीटों पर आरक्षण में बदलाव हो सकता है। इसलिए ताकत दिखाना जरूरी हो गया है। ऐसे में जिलाध्यक्ष के लिए जोर-शोर से दावेदारी करेंगे तो महामंत्री तो बन ही जाएंगे। जानिए, जितेंद्र मंडलोई और संतोष सोनी के बारें में जितेंद्र मंडलोई वर्तमान में भाजपा के जिला मंत्री है। जिले की सबसे बड़ी विधानसभा पंधाना से आते है। राजपूत समाज से आते है। पंचायत चुनाव में उनके परिवार से निर्विरोध जनपद सदस्य चुना गया। पूर्व में छैगांवमाखन मंडल में अध्यक्ष रह चुके हैं। इधर, संतोष सोनी के पास हरसूद विधानसभा में संगठन का पूरा दारोमदार है। मंत्री विजय शाह से लेकर केंद्रीय मंत्री डीडी उईके के चुनाव का मैनेजमेंट देखते हैं। कारोबारी और ओबीसी वर्ग से आते हैं। पहली बार हरसूद विधानसभा क्षेत्र से इकलौते दावेदार हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *