भाजपा के पूर्व विधायक का सुक्खू सरकार पर हमला:6 महीने बाद कनाडा से देहरा लौटे, होशियार सिंह बोले- दिमाग ठंडा करके आए हैं

हिमाचल में देहरा से पूर्व विधायक होशियार सिंह ने लंबे समय बाद अपनी वापसी के साथ प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। अपने घर पर आयोजित गेट-टू-गैदर कार्यक्रम में समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी सरकार पर तीखा हमला बोला। कनाडा से लौटकर फिर सक्रिय राजनीति में
पूर्व विधायक ने बताया कि वह पिछले छह महीने अपने परिवार के साथ कनाडा में बिताने के बाद प्रदेश लौटे हैं। उन्होंने कहा कि वह दिमाग ठंडा करके आए हैं और अब अपने क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में खड़े रहेंगे। होशियार सिंह ने कहा कि वह किसी भी परिस्थिति में जनता का साथ नहीं छोड़ेंगे। होशियार सिंह ने प्रदेश सरकार पर विकास कार्यों में बाधा डालने और वित्तीय प्रबंधन में असफल होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मनरेगा के सप्लायर्स, ठेकेदारों और अन्य कर्मचारियों को समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि बकाया पेमेंट जल्द नहीं की गई तो आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा, “ठेकेदारों ने कर्ज लेकर सड़कें बनाई हैं, लेकिन सरकार उनकी मेहनत की कमाई रोक रही है। यह स्थिति और अधिक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” सुक्खू सरकार की नीतियों पर सवाल पूर्व विधायक ने सुक्खू सरकार की गारंटियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार अपने वादों को पूरा करने में असफल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को एक मजबूत और कुशल टीम बनानी चाहिए, जो आर्थिक संकट से प्रदेश को बाहर निकाल सके। साथ ही, केंद्र सरकार के साथ बेहतर संबंध बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दें। राजनीति षड्यंत्रों का अड्डा देहरा विधानसभा क्षेत्र को राजनीतिक षड्यंत्रों का अड्डा बताते हुए होशियार सिंह ने कहा कि कांग्रेस के भीतर ही गुटबाजी बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें भी षड्यंत्रों का शिकार बनाया गया था, जिसके चलते उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया। वो लोग अब आपके खिलाफ़ षड्यंत्र रच रहे हैं। वो आदमी भी देहरा से है। टिकट के पीछे नहीं दौड़ूंगा
भाजपा के टिकट पर उप चुनाव लड़ने वाले होशियार सिंह ने अपनी हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह अब टिकट के पीछे नहीं दौड़ेंगे और न ही पार्टी हाईकमान के खिलाफ कुछ कहेंगे। उन्होंने कहा, यह राजतिलक ऊपर से तय होता है। मैं टिकट के लिए न दौड़ूंगा और न ही पार्टी पर दोषारोपण करूंगा। पत्रकारों को दी सलाह
होशियार सिंह ने पत्रकारों के खिलाफ एफआईआर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उनके खिलाफ भी शिकायत दर्ज हो सकती है। उन्होंने पत्रकारों से अनुरोध किया कि वे सरकार के खिलाफ कुछ भी लिखने से बचें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *