केंद्रीय परिहवन व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शाम 6.26 बजे नागा बाबा खटाल के पास रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन फीता काट कर किया। इस मौके पर उन्होंने नारियल फोड़ा व गुब्बारे भी उड़ाए। इसके बाद वे फ्लाईओवर होते हुए पंडरा स्थित ओटीसी ग्राउंड कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने इस मौके पर भाजपा नेताओं पर निशाना साधा और इस कॉरिडोर का पूरा क्रेडिट संजय सेठ को दिया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले इसको लेकर सीपी सिंह मेरे पास आए थे, मगर यह सड़क रांची नगर निगम के अधीन आती था। इसके बाद संजय सेठ मेरे पीछे ही पड़ गए। अंतत: इनके कारण मैंने इस एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी प्रदान कर दी। इसलिए इसका पूरा क्रेडिट संजय सेठ को जाता है। आज मैं बहुत खुश हूं कि यह तैयार हो गया और इससे न केवल लाखों लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि यह कई प्रमुख मार्गों को जोड़ेगा भी। उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, पूर्व विधायक समरी लाल, अजय मारू, पथ निर्माण के प्रधान सचिव सुनील कुमार सहित कई उपस्थित हुए। केंद्र सरकार की हर मदद को तैयार हैं: बिरूआ
झारखंड के भू-राजस्व व परिवहन मंत्री दीपक बिरूआ ने कहा कि आज रातू रोड सहित परियोजनाओं की जो सौगात मिली हैं, वह सराहनीय कदम है। यह एक विजन को दर्शाता है। इससे झारखंड के विकास को गति मिलेगी। हम केंद्र सरकार को हर संभव मदद करने को तैयार हैं। रांची की चार मांगें पूरी कर दें : संजय सेठ
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची की 4 मांगे रखते हुए कहा कि आउटर रिंग रोड, कॉरिडोर के पिलर में सोहराई पेटिंग, रांची में नागपुर की तरह इलेक्ट्रिक बस व रांची-अनगड़ा-सिल्ली-मुरी सड़क को फोर लेन की मांग रखता हूं। ये रांची के विकास एवं खूबसूरती के लिए जरूरी हैं। यह परियोजना डबल इंजन सरकार की ही थी : रघुवर
पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि आज जिन परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ है। वह सभी हमारे समय के डबल इंजन सरकार की रही। झारखंड विकास में इसलिए पिछड़ता गया कि यहां पर सुस्त कार्यशैली रही। 11 वर्षों में हमारी मोदी की सरकार ने यह दिखा दिया कि विकास कैसे होता है। सड़क क्षेत्र के मामले में गडकरी जी का कार्यकाल झारखंड को लेकर अच्छी रही। सड़कों के विकास से ही झारखंड का विकास तेजी से होगा : बाबूलाल
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि किसी भी देश का विकास के कुछ शर्तें एवं पैमाने हैं। इसमें सड़क भी एक है। जिस प्रकार से केंद्र सरकार झारखंड में सड़कों के विकास पर भी ध्यान दे रही है। उसके बाद कह सकते हैं कि झारखंड में विकास की गति तेज होगी। आने वाले दिनों में कई और परियोजनाओं का शुरू होना खुशी की बात है। विकसित भारत की ओर अग्रसर : अन्नपूर्णा
केंद्रीय महिला समाज बाल कल्याण मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि आज झारखंड को कई सौगातें मिली। यह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाता है। मोदी जी के नेतृत्व में 2027 तक भारत विकसित राष्ट्र के रूप में विकसित होगा। मंच पर दिखे भाजपा-झामुमो के नेता… फ्लाईओवर के निर्माण को सभी ने एक सुर में सराहा मंच पर नितिन गडकरी, अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी, महुआ माजी, ढुल्लू महतो, चंद्रप्रकाश चौधरी, दीपक बिरूआ, प्रदीप वर्मा, मंजूनाथ भजंत्री व अन्य।


