भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह आज रांची आएंगे, डिप्टी मेयर व उपाध्यक्ष पर बनेगी रणनीति

पॉलिटिकल रिपोर्टर|रांची नगर निकाय चुनाव में विजयी हुए अपने समर्थित प्रतिनिधियों को भाजपा सम्मानित करेगी। राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह रविवार की सुबह आएंगे। इसी क्रम में पार्टी नेता डिप्टी मेयर और उपाध्यक्ष के चुनाव की रणनीति भी बनाएंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने बताया है कि विजयी निकाय प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह रविवार को बोड़या रोड स्थित एक बैंक्वेंट हॉल में होगा। इस समारोह में प्रदेश के सभी निकायों के पार्षदों के साथ पार्टी समर्थित मेयर, नगर परिषद और नगर पंचायत अध्यक्ष आदि भी शामिल रहेंगे। राष्ट्रीय महामंत्री सांसद अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित कई वरीय नेता इस कार्यक्रम में रहेंगे। नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की बड़ी जीत के बाद पार्टी ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम तय किया है। भाजपा विधायक दल की बैठक 9 मार्च को प्रदेश कार्यालय में बजट सत्र को लेकर भाजपा विधायक दल की बैठक 9 मार्च की शाम 6.30 बजे प्रदेश कार्यालय में होगी। पार्टी के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने बताया कि इस बारे में सभी विधायकों को सूचित कर दिया गया है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। बजट सत्र के शुरुआत में यह बैठक क्यों नहीं हुई, इस पर नवीन ने कहा कि निकाय चुनाव को देखते हुए बैठक टाल दी गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *