अंबिकापुर | शहर के होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. आनंद राज सोनी को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. देवेंद्र कश्यप और जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने की है। डॉ. सोनी की नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है।


