भाजपा जयपुर शहर की 44 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित:12 महिलाओं समेत सभी वर्गों को मिला प्रतिनिधित्व

भारतीय जनता पार्टी के जयपुर शहर संगठन ने नई 44 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की। इस बार शहर बीजेपी ने 12 महिला कार्यकर्ताओं को शामिल कर महिला सशक्तीकरण के साथ सामाजिक विविधता को भी प्राथमिकता दी। जयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष अमित गोयल ने बताया- कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की स्वीकृति के बाद बनाई गई है। इसमें जयपुर शहर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। नई कार्यकारिणी में पूर्व पार्षद, पूर्व मंडल अध्यक्ष, पार्षद प्रत्याशी, पाक विस्थापित समाज से जुड़े वरिष्ठ सदस्य, पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व पदाधिकारी, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा और एससी समाज के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से मजबूत होगा जनसंपर्क
अमित गोयल ने कहा- आगामी चुनाव को देखते हुए संगठन ने सक्रिय और जमीनी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी है, जो लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। उनका मानना है कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से संगठनात्मक गतिविधियों में नई ऊर्जा आएगी और जनसंपर्क मजबूत होगा। उन्होंने बताया- नई कार्यकारिणी का मुख्य लक्ष्य संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार रहेगा। इन्हें बनाया सदस्य
नई कार्यकारिणी में अजय सिंह चौहान, सुरेंद्र प्रजापति, विजय शर्मा, राकेश गुर्जर, राजेन्द्र खरबास, दिनेश यादव, जगदीश चंद्रावत, कैलाश जांगिड़, राजेंद्र मेघवाल, पंकज कट्टा, आनंद यादव, सुनील मिश्रा, महेश जांगिड़, राजेश सलोदिया, जया गौड़, रेखा सैन, अल्का खण्डेलवाल, नीलम अग्रवाल, स्नेहलता साबू, विजेता खडोलिया, प्रिया हल्दिया, राजकुमारी ब्रह्मभट्ट, शिल्पा शर्मा को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा आकांक्षा खांडल, श्याम सुंदर अग्रवाल, मनोज रावत, रिंकू उमरवाल, राजेश अजमेरा, मुकेश जोशी, नीरज अग्रवाल, आशीष मेहता, हेमराज टाटीवाल, कमलेश पांचाल, दीप सिंह रावत, सत्येंद्र सतनाली, लव सिंह राठौड़, मेघना कुमावत, जितेंद्र शर्मा, संगीता शर्मा, बलराम सिंह शेखावत, अनमोल माथुर, हरीश शर्मा, शैलेश शाह और हेमंत चौहान को सदस्य बनाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *