भाजपा जिला कार्यालय मंत्री को नोटिस:सागर में कार्यकारिणी घोषित होने पर सोशल मीडिया पर लिखा था-आज फिर चापलूसों की जीत हो गई

सागर में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित होने के बाद अंसतोष व्यक्त करने वाले जिला कार्यालय मंत्री को नोटिस जारी किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है। जारी नोटिस में कहा गया कि पिछले दिनों कार्यकारिणी घोषित होने के बाद आपके द्वारा सोशल मीडिया पर पार्टी की रीति-नीति के विरुद्ध लगातार आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की जा रही है। जिससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। इस संबंध में प्रदेश नेतृत्व द्वारा संज्ञान लिए जाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मिले निर्देशानुसार आपको एक सप्ताह के अंदर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश मिले हैं। आप पत्र प्राप्ति के एक सप्ताह में अपना पक्ष रखें। वरना आप पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर लिखा-संगठन की तीसरी आंख फूट गई
दरअसल, 1 मार्च को भाजपा ने सागर जिला की 35 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित की थी। जिसमें देवेंद्र कटारे को जिला कार्यालय मंत्री बनाया गया था। लेकिन इस पद से वह असंतुष्ट नजर आए। क्योंकि कार्यकारिणी घोषित होने के बाद देवेंद्र कटारे ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा कि मैं पार्टी के निर्णय से पूर्णत: निराश और अंसुतष्ट हूं। मुझे किसी प्रकार की शुभकामनाएं न दें। दूसरी पोस्ट में लिखा था कि आज फिर चमचों चापलूसों की जीत हो गई। संगठन की तीसरी आंख फूट गई। मामला सामने आते ही भाजपा संगठन ने संज्ञान में लिया और कार्यालय मंत्री कटारे को नोटिस जारी किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *