भाजपा नेता के बेटे का शव नाले में मिला:कल रात को गाड़ी पार्किंग में लगाने के बाद से लापता थे, घर से दस कदम दूर थी बॉडी

मेरठ में गंगानगर थाना क्षेत्र की गंगा धाम कालोनी में रहने वाले भाजपा नेता के बेटे अमन तोमर (44) का शव रविवार को नाले में पड़ा मिला। शनिवार रात को वह परिवार के साथ समारोह से आए थे। पत्नी और बच्चे फ्लैट में ऊपर चले गए थे, वे गाड़ी में नीचे थे। रात को वह घर नहीं पहुंचे। रविवार को उनका शव घर से दस कदम दूर नाले से बरामद हुआ। पैंट की जेब में मोबाइल और कार की चाभी मिली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक कर रही है। सबसे पहले तीन तस्वीरें देखिए अमन ठेकेदारी का करते हैं गंगानगर के रक्षापुरम निवासी यशपाल सिंह भाजपा नेता हैं। उनका प्रॉपर्टी का भी काम है। यशपाल सिंह के बेटे अमन तोमर गंगाधाम कालोनी के बाहर बने फ्लैट में रहते थे। अमन तोमर ठेकेदारी करते थे। शनिवार को वह पत्नी-बच्चों को पिता के साथ एक शादी समारोह में गए थे। रात को समारोह से लौटने पर उन्होंने पिता को रक्षापुरम छोड़ दिया। वहां से वह घर चले गए। फ्लैट के बाहर पहुंचने पर पत्नी-बच्चे ऊपर चले गए। अमन गाड़ी में बैठे रहे। इसके बाद वे घर नहीं पहुंचे। उनकी कार फ्लैट के नीचे ही खड़ी मिली। खाली प्लॉट के सामने नाले में मिला शव रविवार शाम साढ़े तीन बजे तक परिजन उनकी तलाश करते रहे। शाम को उनका शव फ्लैट से कुछ दूरी पर खाली प्लॉट के सामने नाले से बरामद हुआ। सूचना पर गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं लाश मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अमन की पत्नी और दोनों बच्चे बेहाल हैं। घरवालों ने अभी तक नहीं दी तहरीर गंगानगर थाना प्रभारी अनूप सिंह का कहना है, बॉडी पर कोई भी चोट का निशान नहीं है। अमन की पेंट की जिप खुली हुई थी। ऐसे में आशंका है कि वह बाथरूम करने के लिए गए होंगे और उसके बाद नाले में गिर गए। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *