भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा का फूंका पूतला:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, आहूजा से की माफी की मांग

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के विरुद्ध में भारतीय जनता पार्टी के नेता ज्ञानदेव आहूजा द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी जालोर की ओर से मंगलवार दोपहर 3 बजे जिला कलेक्ट्रेट के सामने जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर नेता का पूतला दहन किया। जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुंपावत ने बताया कि भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा द्वारा राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को लेकर की गई अलोकतांत्रिक टिप्पणी से नाराज कांग्रेसजन कलेक्ट्रेट जालोर के सामने एकत्रित हुए। भाजपा एवम ज्ञानदेव आहूजा के विरोध में जमकर नारेबाजी कर आहूजा का पुतला जलाकर अपना विरोध प्रकट किया। इसके सभी कांग्रेसजन ने ज्ञानदेव आहूजा को सार्वजनिक तौर से माफी मांगने और राज्य सरकार द्वारा कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान जालोर कांग्रेस प्रत्याशी रमिला मेघवाल, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी रहीं सरोज चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी सवाराम पटेल, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, संगठन महासचिव वीरेंद्र जोशी, जालोर ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, सायला ब्लॉक अध्यक्ष सवाई सिंह चम्पावत, नगराध्यक्ष मुमताज अली, रमेश सोलंकी, सेवादल जिलाध्यक्ष भैरूपाल सिंह, बसंत सुथार, मदनलाल दहिया, खसराम मेघवाल, सीएल गहलोत, देवाराम सांखला, जीवाराम परमार,शीला चौधरी, गीताश्री, सोनाराम मेघवाल,त रूण सोलंकी, अनिल पंडत, बस्तीमल चौहान, सुरेश मेघवाल, लक्ष्मीकांत दवे, महेंद्र सोनगरा, उम्मेद सिंह चारण, कृष्ण कुमार वनिका, कपूराराम परिहार, रूपाराम मेघवाल, ओमप्रकाश चौधरी व करनाराम तरखी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *