भाजपा नेता बोले- आतिशी सूर्पणखा जैसी:रावण-कुंभकर्ण की तरह केजरीवाल, सिसोदिया का करियर खत्म, बस आतिशी बच गईं

दिल्ली में महरौली से भाजपा विधायक गजेंद्र यादव ने सदन में विपक्ष की नेता आतिशी को लेकर विवादित बयान दिया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, गजेंद्र ने आतिशी की तुलना सूर्पणखा से की। शुक्रवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए, गजेंद्र ने कहा- रामायण में रावण और कुंभकर्ण मारे गए, लेकिन सूर्पणखा बच गई। इसी तरह दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का राजनीतिक करियर खत्म हो गया, लेकिन आतिशी जीत गईं। वह सूर्पणखा जैसी हैं। भाजपा विधायक ने आप नेताओं को रुदाली भी कहा
गजेंद्र यादव ने आप विधायकों को ‘रुदाली’ भी कहा। यादव ने कहा, “AAP विधायकों को केवल रोने और विरोध करने के लिए चुना गया था, जब भी हम सकारात्मक बदलाव लागू करने की कोशिश करते हैं। वे रुदाली शुरू कर देते हैं। आतिशी को लेकर भाजपा नेताओं के पिछले विवादित बयान भाजपा नेता प्रियंका को लेकर भी विवादित बयान दे चुके हैं दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थी। बिधूड़ी ने कहा था कि लालू ने वादा किया था कि बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा। बिधूड़ी के बयान को लेकर पवन खेड़ा ने ऐतराज जताया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘यह बदतमीजी सिर्फ इस घटिया आदमी की ही मानसिकता नहीं दिखाती, यह है इसके मालिकों की असलियत। ऊपर से लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संस्कार आपको भाजपा के इन ओछे नेताओं में दिख जाएंगे।’ कांग्रेस के विरोध पर रमेश बिधूड़ी ने कहा, ‘मैंने कोई विवादित बयान नहीं दिया है। कांग्रेस को बयान पर ऐतराज है तो पहले लालू यादव से कहे कि वह हेमा मालिनी से माफी मांगें, क्योंकि उन्होंने भी इस तरह का बयान दिया था।’ हालांकि, विवाद बढ़ने पर बिधूड़ी ने सफाई देते हुए कहा- मैंने यह बात लालू यादव की कही बातों के संदर्भ में कही है। कांग्रेस उस समय भी चुप रही जब लालू यादव उनकी सरकार में मंत्री थे। अगर मेरी बात से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूं। दिल्ली की राजनीति से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली विधानसभा में हेल्थ डिपार्टमेंट पर CAG रिपोर्ट पेश: मोहल्ला क्लीनिक में टॉयलेट नहीं दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने विधानसभा में हेल्थ डिपार्टमेंट से जुड़ी CAG रिपोर्ट रखी। 7 पन्नों की रिपोर्ट में बताया गया कि दिल्ली में हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी है।नर्स और डॉक्टर्स की संख्या पर्याप्त नहीं है। महिलाओं के स्वास्थ्य प्रोग्राम में फंडिंग की कमी है। एंबुलेंस में जरूरी उपकरण नहीं हैं। ICUs की कमी है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *