भाजपा ने किन्नौर जिला में बनाया पांच मंडल अध्यक्ष:2 नए मंडलों का हुआ गठन, 12 हजार बनाए गए प्राइमरी सदस्य

भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे संगठन महापर्व के तहत हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में पार्टी ने पांच मंडल अध्यक्षों के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न किए। किन्नौर में पांच अध्यक्षों का चुनाव पूर्व सरकार में रहे शिक्षा व वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सूद चुनाव अधिकारी सहित पूर्व प्रदेश वन विकास निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी देख-रेख में पांचों मंडलो के चुनाव सम्पन्न हुआ। संगठनात्मक दृष्टि से पूर्व में किन्नौर जिला में भाजपा के तीन मंडल निचार, कल्पा व पूह मंडल थे, वहीं अब दो अन्य मूरंग व सांगला मंडल का नव गठन किया गया। पांच मंडल अध्यक्षों में गावा पालदेन पैलस को निचार मण्डल,बीरबल लोकटस को सांगला मण्डल, कंवर सिंह को कल्पा मण्डल अध्यक्ष,जीत राम को मुरंग मंडल अध्यक्ष व दीपज्योति को पूह मंडल का अध्यक्ष चुना गया। संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान
पूर्व प्रदेश वन विकास निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि मंडल अध्यक्षों के इन चुनावों में कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया, जिससे पार्टी के अंदरुनी लोकतंत्र को और मजबूती मिली। भाजपा का यह संगठन महापर्व जमीनी स्तर पर पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को पुनर्गठित करने और मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व ने इस प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और आगामी चुनावों में संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। नेगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में तीन महीने से संगठन महापर्व चलाया जा रहा है, जिसके तहत सबसे पहले किन्नौर जिला में संगठन द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें प्राइमरी मेंबर बनाए गए। इसके बाद एक्टिव मेंबर भी बनाए गए, जिसमें 12 हजार प्राइमरी मेंबर व 600 के करीब एक्टिव मेंबर बनाए गए। सूरत नेगी ने कहा कि मैंबरशिप के बाद किन्नौर जिला में 129 बूथों का गठन किया गया तत्पश्चात मंडल अध्यक्षों का चुनाव करवाया गया। नेगी ने बताया कि जल्द ही मंडलों के कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। तत्पश्चात 31 दिसंबर से पहले जिला अध्यक्ष का चुनाव के बाद प्रदेश व राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *