सलूंबर में भाजपा संगठन ‘विकसित भारत जी राम जी अधिनियम’ को लेकर सक्रिय हो गया है। केंद्र और राज्य सरकार की सहभागिता से चल रहे इस अधिनियम के लाभ श्रमिकों, किसानों और गांवों तक पहुंचाने के लिए पार्टी ने अभियान तेज कर दिया है। भाजपा ने पहले जिला और मंडल स्तर पर सम्मेलन आयोजित किए थे। अब यह अभियान ग्राम पंचायत स्तर पर पहुंच गया है, जहां नरेगा श्रमिकों,मेटों और किसानों से सीधा संवाद किया जा रहा है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस इस अधिनियम को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। इसी जनजागरण अभियान के तहत छप्पन मंडल के बस्सी सामचोत और बस्सी झुंझावत में चौपालें आयोजित की गईं। इन चौपालों में सलूंबर पंचायत समिति के निवर्तमान उप प्रधान देवेंद्र सिंह अजबावत ने श्रमिकों और किसानों से संवाद किया। ग्राम पंचायतों में भाजपा का जनसंवाद देवेंद्र सिंह अजबावत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस झूठे मुद्दों और दुष्प्रचार के सहारे आगामी पंचायती राज चुनावों में जीत हासिल करना चाहती है।उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कांग्रेस के पूर्व तीन प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल में मनरेगा का नाम बदला गया था। इसके अतिरिक्त,मेवल मंडल की इसरवास,सराड़ी और गींगला ग्राम पंचायतों में भी चौपालें आयोजित की गईं।इन स्थानों पर प्रभारी सुनील सालवी, जिला प्रवक्ता नाथू कोलावत और मंडल प्रतिनिधि झमक लाल जैन ने संवाद किया। जयसमंद के सिंगटवाड़ा में पूर्व मंडल अध्यक्ष फतह सिंह सिसोदिया ने भी एक चौपाल लगाई। पलौदड़ा में प्रभारी मोहनलाल गर्ग,सराड़ा मंडल के ढेलाई में एसटी मोर्चा जिला महामंत्री हजारी मीणा,दिलीप पांचाल,डगार ग्राम पंचायत में छप्पन मंडल अध्यक्ष अमराभाई पटेल,मल्लाड़ा के चांदौड़ा में मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीलाल कलाल एवं प्रभारी किरीट कुमार ने श्रमिकों को अधिनियम की जानकारी दी।


