भाजपा ने नवीन को बनाया मुख्य सचेतक, राज व नागेंद्र सचेतक

भाजपा ने हटिया विधायक नवीन जायसवाल को विधानसभा में पार्टी का मुख्य सचेतक बनाया है। धनबाद विधायक राज सिन्हा और बगोदर विधायक नागेंद्र महतो विधानसभा में पार्टी के सचेतक होंगे। विधानसभा में भाजपा के ये महत्वपूर्ण पद खाली थे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को यह घोषणा की। प्रदेश भाजपा की दूसरी पंक्ति के ये नेता अब अग्रिम पंक्ति में शामिल होकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में झारखंड विधानसभा में पार्टी का नेतृत्व करेंगे। लंबी प्रतीक्षा और कई दौर के विमर्श के बाद इन तीनों नामों पर प्रदेश और केंद्रीय संगठन सहमत हुआ। पूर्व मंत्री नीरा देवी के नाम की भी चर्चा थी, पर उनका नाम आगे नहीं बढ़ पाया। वैसे, भाजपा ने वरीयता और जातीय समीकरण का ध्यान रखा है। हटिया विधायक नवीन जायसवाल सीनियर विधायक होने के साथ-साथ वैश्य समुदाय से आते हैं। धनबाद विधायक राज सिन्हा अगड़ी जाति (कायस्थ) से और नागेंद्र महतो पिछड़ी जाति (कुर्मी) से आते हैं। इस तरह भाजपा ने ओबीसी के साथ-साथ अगड़ी जाति को भी प्रतिनिधित्व दिया है। आदिवासी समाज से आने वाले बाबूलाल मरांडी विधायक दल के नेता नेता हैं। नवीन जायसवाल, राज सिन्हा व नागेंद्र महतो। मुख्य सचेतक और सचेतक को इन नेताओं ने दी बधाई भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र राय, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह, उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, राकेश प्रसाद, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक आदि ने नवनियुक्त मुख्य सचेतक और सचेतक को बधाई दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *