भाजपा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला:दमोह में कांग्रेस के टेंट को भी तोड़ने की कोशिश की

दमोह में डॉ. भीमरात आंबेडकर को लेकर गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए बयान को लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है, तो भाजपा भी सड़कों पर उतरकर राहुल गांधी को घेरने में जुट गई है। शनिवार दोपहर अस्पताल चौराहे के पास कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। विवाद की स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। भाजपाइयों ने राहुल गांधी का पुतला फूंका।कांग्रेसियों के टेंट को भी तोड़ने की भी कोशिश की। पुलिस रोकने का प्रयास करती रही, लेकिन भाजपाई उग्रता दिखाते रहे। अस्पताल चौराहे से करीब 100 मीटर दूर रामकुमार स्कूल के पास कांग्रेस ने टेंट लगाया था, जहां धरना किया जाना था। वहां से करीब 50 मीटर आगे भाजपा कार्यालय है, जहां भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित थे। जिलाध्यक्ष प्रीतम लोधी के साथ भाजपाई अस्पताल चौराहा पहुंचे। डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राहुल गांधी का पुतला फूंक दिया भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल चौराहे पर ही राहुल गांधी का पुतला फूंक दिया, जबकि अस्पताल चौराहा प्रतिबंधित क्षेत्र है। इसी दौरान फायर ब्रिगेड से पुतले को बुझाने का प्रयास किया गया, तो भाजपाई गुस्से में आ गए। उन्होंने पुलिस से भी धक्का-मुक्की हुई। भाजपा कार्यालय जाते समय रास्ते में लगे कांग्रेस के धरनास्थल के टेंट को भी तोड़ने की भी कोशिश की। इस मामले में पुलिस खुलकर कुछ नहीं कह रही है। मौके पर सीएसपी अभिषेक तिवारी ने मोर्चा संभाला। सीएसपी ने बताया कि दोनों ही पार्टियों के कार्यक्रम थे। कांग्रेस को धरना-प्रदर्शन करना था। भाजपा को डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना था। इसी दौरान उन्होंने पुतला दहन करने का प्रयास किया, जिसे रोक दिया। बाकी भाजपा कार्यकर्ताओं की उग्रता पर जवाब नहीं दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- उत्साह में थे, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में जिस तरह का कृत्य किया है, उसे लेकर सभी में गुस्सा है। हम डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने गए थे। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंक दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *