भाजपा ने मंडल से जिला स्तर तक 24 घंटे के प्रशिक्षण वर्गों की रूपरेखा साझा की

सिटी रिपोर्टर | बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी शहर ने रविवार को पंं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत जिला कार्यशाला का आयोजन भाजपा कार्यालय करबला में किया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए महासमुंद सांसद एवं बिलासपुर जिला संगठन प्रभारी रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि भाजपा केवल चुनावी मशीन नहीं, बल्कि विचारधारा आधारित संगठन है। 7 मार्च से 14 अप्रैल तक देश के सभी ग्रामीण और शहरी मंडलों में एक रात और दो दिन के अभ्यास वर्ग आयोजित होंगे। 15 अप्रैल से जिलास्तरीय अभ्यास वर्ग शुरू किए जाएंगे। इस बार प्रशिक्षण मॉड्यूल को आधुनिक और व्यापक स्वरूप दिया गया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि मंडल स्तर तक वैचारिक रूप से दृढ़, संगठनात्मक रूप से सक्षम और समाज सेवा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण किया जाएगा। पूर्व मंत्री व बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ता प्रखर और प्रवीण बनते हैं। उन्होंने बताया कि मंडल स्तर पर भाजपा की विचारधारा, जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा, आदर्श कार्य-पद्धति, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का प्रसार, एआई, सोशल मीडिया व आईटी के उपयोग पर चर्चा होगी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने की। महापौर पूजा विधानी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा सहित संभाग प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, अवधेश जैन आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *