भाजपा पार्षद पर 15 दिनों में दूसरी FIR दर्ज:पेंड्रा में विधवा को घर घुसकर धमकाया; पत्नी ने प्रताड़ना का आरोप लगाया था

पेंड्रा नगर पालिका में भाजपा पार्षद गणेश जायसवाल पर मितानिन को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। यह 15 दिनों में पार्षद के खिलाफ दूसरी शिकायत है। इसके पहले पत्नी ने भी प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। मितानिन दुर्गा जैतवार ने पेंड्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि पार्षद जायसवाल ने 28 मार्च को जमानत मिलने के बाद रात 8 बजे उनके घर आकर उन्हें और उनके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। पार्षद ने उन्हें मितानिन पद से निकालने की भी धमकी दी। पत्नी ने लगाया प्रताड़ना का आरोप इससे पहले 16 मार्च को पार्षद की पत्नी प्रियंका जायसवाल ने भी अपने पति के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। उस मामले में दुर्गा जैतवार गवाह थीं। दुर्गा का आरोप है कि 29 मार्च को पार्षद ने रास्ते में रोककर उन्हें धमकाया और 30 मार्च को फिर उनके घर आकर गालियां दीं। जांच में जुटी पुलिस शिकायतकर्ता दुर्गा एक विधवा महिला हैं, जिनके दो बच्चे हैं। उनकी 17 साल की बेटी और एक बेटा है। वह मितानिन के रूप में काम करती हैं और काम के दौरान उनके बच्चे घर पर अकेले रहते हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ……………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… पेंड्रा में BJP पार्षद पर मारपीट का आरोप:पत्नी बोली- मोबाइल देखने पर गुस्से में आ गए; जान से मारने की धमकी दी, FIR दर्ज छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भाजपा पार्षद पर उनकी पत्नी ने मारपीट का आरोप लगाया है। वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद गणेश जायसवाल की पत्नी प्रियंका जायसवाल ने सोमवार को पेंड्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *