भाजपा प्रदेश महामंत्री ने सुशीला मीणा से की मुलाकात:प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी फोन पर की बात, स्कूल विकास के लिए की घोषणा

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री और देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओम प्रकाश भढ़ाना ने आज रामेर तालाब गांव पहुंचकर क्रिकेटर सुशीला मीणा के आवास पहुंचकर उससे मुलाकात की और सम्मानित किया। इस दौरान भड़ाना ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से फोन पर सुशीला मीणा की बातचीत करवाई। भाजपा जिला प्रवक्ता गोपाल दवाई ने बताया कि भडाना के साथ में प्रधान हकरी देवी मीणा, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल विजयवर्गीय , किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह झाला, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र मीणा, रमेश कोठारी और पार्टी के जिला मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे। बढ़ाना ने सुशीला मीणा की गेंदबाजी की तारीफ की। इसके साथ ही स्कूल में अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण के लिए सांसद मद से एक कमरा बरामदा निर्माण की अनुशंसा की। साथ ही राजस्थान सरकार की ओर से स्कूल भवन निर्माण, खेल विद्यालय के निर्माण का कार्य करने की बात कहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *