भाजपा बोली- पश्चिम बंगाल के जातीय सर्वे से भेदभाव बढ़ेगा:इससे मुस्लिमों को फायदा; ममता ने कहा था- भाजपा फर्जी वोट जोड़ रही

पश्चिम बंगाल भाजपा के महासचिव जगन्नाथ चटर्जी ने बुधवार को कहा- TMC सरकार जाति आधारित सर्वे कराकर सांप्रदायिक भेदभाव बढ़ाना चाहती है। इसका मकसद मुस्लिम OBC को फायदा पहुंचाना है, इससे हिंदू OBC को नुकसान होगा। दरअसल, 27 फरवरी को ममता बनर्जी ने कहा था कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल के हर जिले में फर्जी मतदाताओं को जोड़ा है। चुनाव आयोग भी इसमें उनकी मदद कर रही है। मैं बंगाल के लोगों से अपील करती हूं कि वे वोटर लिस्ट की जांच करें। किसी भी दिन NRC और CAA के नाम पर सही वोटर्स के नाम हटाए जा सकते हैं। इसके जवाब में चुनाव आयोग ने कहा था कि पहले के मैनुअल सिस्टम में EPIC नंबर गलत तरीके से दिए गए थे। लेकिन अब यह प्रक्रिया ERONET (इलेक्टोरल रोल मैनेजमेंट सिस्टम) पर शिफ्ट हो चुकी है, जिससे यह गलती दोबारा नहीं होगी। जगन्नाथ चटर्जी बोले- सर्वे में पूछे गए सवाल सांप्रदायिक और गैरकानूनी
चटर्जी ने कहा कि सर्वे में पूछे जा रहे सवाल हिंदू और मुस्लिमों के बीच विभाजन पैदा करेंगे। ये सांप्रदायिक और गैरकानूनी दोनों है। सर्वे में पूछा जा रहा है कि क्या आप अपने पड़ोसियों के साथ खाना साझा करते है। आज-तक इस तरह के सवाल हमने कभी नहीं देखे। जातीय सर्वे के जरिए जानबूझकर सांप्रदायिक दरार पैदा करने की कोशिश की जा रही है। ममता बोली- भाजपा ने दिल्ली-महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव फर्जी वोटों से जीता
ममता बनर्जी ने 27 फरवरी पार्टी कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग में भाजपा ने दिल्ली और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव फर्जी वोटों के जरिए जीता। इसमें चुनाव आयोग ने मदद की। भाजपा नेताओं ने चुनाव आयोग (EC) के ऑफिस में बैठकर ऑनलाइन फर्जी मतदाता सूची बनाई है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के हर जिले में फर्जी मतदाताओं को जोड़ा है। ममता का 2026 में 215 सीटें जीतने का लक्ष्य
27 फरवरी की मीटिंग में ही 2026 के विधानसभा चुनाव में 215 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा था। ममता ने कहा- 2026 में विधानसभा चुनाव होंगे। राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से पार्टी ने इस बार 215 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। हमारी कोशिश होगी कि लोकसभा की तरी विधानसभा में भी भाजपा को कम से कम सीटों पर रोका जाए। 2021 विधानसभा चुनाव में TMC ने 213 सीटें जीती थीं। वहीं भाजपा को 77 सीटें हासिल हुई थी। …………………………… ये खबर भी पढ़ें….. केंद्रीय मंत्री बोले- अभिषेक बनर्जी सड़ा हुआ आलू: उन्हें भाजपा में क्यों लेना चाहिए, चोरों का सरदार TMC में ही अच्छा है पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने सड़ा हुआ आलू बताया है। मजूमदार ने शनिवार को कहा- अभिषेक बनर्जी सड़ा हुआ आलू है, उसे BJP में क्यों लेना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *