बुधवार देर शाम मंडला जिले के भाजपा मंडल अध्यक्षों की सूची जारी हो गई है। जिले के 19 में से 18 मंडलों के नए अध्यक्षों नियुक्त किए गए हैं। जिनकी सूची भाजपा मप्र के सोशल मीडिया के माध्यम से प्रकाशित की गई है। सूची जारी होते ही कार्यकर्ता कार्यालय पहुंच गए और उन्होंने मंडला नगर के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष शिव रानू राजपूत को गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने सभी नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए बताया कि जिले की निर्वाचन अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी के अनुमोदन और जिले की पर्यवेक्षक लता एलकर की सहमति से जिले में निर्धारित मापदण्डों के आधार पर संपन्न हुई निर्वाचन की प्रक्रिया के बाद मंडल अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। वहीं भाजपा के मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि संगठन पर्व के अंतर्गत जिले के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के समन्वय और आम सहमति से मंडल अध्यक्ष चुने गए हैं। एक मंडल अध्यक्ष की घोषणा रुक गई है जो कि कुछ औपचारिकताएं पूर्ण होते ही जल्द घोषित हो जाएगी। इन्हें दी गई जिम्मेदारी मंडला नगर मंडल अध्यक्ष शिव रानू राजपूत, पदमी मंडल ललित लोधी, नैनपुर नगर मंडल राकेश रजक, नैनपुर ग्रामीण मंडल प्रजय जैन, चिरईडोंगरी मंडल श्रीराम परते, बम्हनी मंडल सूर्यकांत जंघेला, बिछिया नीरज भट्ट, अंजनिया नीरज पटेल, घुघरी सुरेंद्र धुर्वे, सलवाह राजकुमार चौकसे, घुटास अनूप सरौते, मवई प्रहलाद मरकाम, निवास आकाश पाण्डेय, बीजाडांडी डुमारी लाल, नारायणगंज किशन तेकाम, बबलिया संदेश जायसवाल, बकोरी धर्मेन्द्र मिश्रा और मोहगांव मंडल में मालती मरावी को अध्यक्ष बनाया गया है।