भाजपा महिला मोर्चा-भाजयुमो उत्तर मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित:साहिल भाभा और प्रभार भाभा को सोशल मीडिया का प्रभार मिला, विश्वजीत ताम्रकार मंडल अध्यक्ष

बिलासपुर में भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी और भाजयुमो उत्तर मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। साहिल भाभा को जिला सोशल मीडिया का प्रभार सौंपा गया है। जबकि प्रभार भाभा को भी सोशल मीडिया का प्रभार दिया गया है। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मनोज सोनी की अनुशंसा पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विश्वजीत ताम्रकार ने उत्तर मंडल के पदाधिकारियों की सूची जारी की। विश्वजीत ताम्रकार मंडल अध्यक्ष रहेंगे। रवि सिंह ठाकुर, मनीष कौशिक उपाध्यक्ष बने हैं। संस्कार सोनी मंडल महामंत्री होंगे। अन्य पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी तुसार साव, अशोक राजपूत, जानू साहू, अभिषेक तिवारी, प्रांजल सिंह ठाकुर को मंत्री पद मिला है। आदित्य जगत कोषाध्यक्ष बने हैं। शिवांश शुक्ला सह कोषाध्यक्ष रहेंगे। कार्यालय प्रभारी बादल बाकरे हैं। सह प्रभारी शौर्य सराफ, अनमोल तिवारी हैं। मीडिया प्रभारी अनिश तिवारी हैं। सोशल मीडिया सह प्रभारी अमितेश शुक्ला को जिम्मेदारी मिली है। मीडिया प्रभारी प्रदीप अग्निहोत्री हैं। सह प्रभारी जय देवांगन हैं। प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी विकास यादव, सिद्धार्थ श्रीवास, आयुष कश्यप, मोहन जायसवाल, राज पाली, आकाश दुबे को सौंपी गई है। महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी घोषित महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। सुधा गुप्ता, शिप्रा सेमुअल (तखतपुर), मंगला पांडेय (सकरी), अनिता श्यामकार्तिक वर्मा (बिल्हा मंडल, तिफरा, सिरगिट्टी) जिला उपाध्यक्ष बनी हैं। महिला मोर्चा के अन्य पदाधिकारी रीना गोस्वामी, लक्ष्मीन साहू, जया पांडेय, रेखा कौशिक जिला मंत्री बनी हैं। दीपमाला झा कोषाध्यक्ष हैं। रीता भांमरा सह कोषाध्यक्ष रहेंगी। कार्यालय प्रभारी मिनाक्षी यादव हैं। सह प्रभारी सविता रजक हैं। मीडिया प्रभारी गीता सिंह हैं। सह प्रभारी कुमारी कौशिक हैं। सोशल मीडिया प्रभारी दीपशिखा यादव हैं। सह प्रभारी संतोषी कश्यप हैं। जिला आईटी प्रमुख सीमा यादव हैं। प्रशिक्षण प्रमुख ज्योति मिश्रा हैं। प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी दीप शर्मा, बिंदु गुप्ता, संतोषी चौहान, उषा भांगे, ज्योति श्रीवास, शोभा कश्यप को मिली है। सोशल मीडिया का प्रभार भाभा को जिले में संगठन को सशक्त और गतिशील बनाने के उद्देश्य से साहिल भाभा को जिला सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर भाभा ने बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, संगठन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण, जिम्मेदारी के साथ करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *