भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव टल सकता है:प्रदेश अध्यक्ष चुनाव और RSS की बैठक के चलते देरी, अप्रैल में ऐलान संभव

बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव की धीमी गति और 21-23 मार्च तक बेंगलुरु में होने वाली आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के चलते यह प्रक्रिया अप्रैल तक टल सकती है। इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि 14 मार्च (होली) के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में देरी की 3 बड़ी वजह… 1. राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में देरी
आधे से ज्यादा राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव में देरी। जरूरी है, लेकिन अब तक सिर्फ 12 राज्यों में ही यह प्रक्रिया पूरी हो सकी है। चुनाव संपन्न कराने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक भेजने और तारीख तय करने में ही 10-12 दिन लग सकते हैं। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया चलेगी, जिसमें करीब 12-15 दिन का समय लगेगा। 2. आरएसएस की बैठक में देरी से 24 मार्च तक अंतिम फैसला संभव
बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव में देरी का एक कारण आरएसएस की बैठक भी है। बेंगलुरु में होने वाली इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष समेत 1500 से ज्यादा प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। आरएसएस के वरिष्ठ अधिकारी 17 से 24 मार्च तक बेंगलुरु में रहेंगे, जिसके चलते बीजेपी नेतृत्व को नए अध्यक्ष पर अंतिम निर्णय लेने के लिए 24 मार्च तक इंतजार करना पड़ सकता है। 3. हिंदू नववर्ष के पहले महीने यानि अप्रैल में ऐलान पर विचार
बीजेपी नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को हिंदू अस्मिता से जोड़ना चाहती है। इसलिए माना जा रहा है कि 30 मार्च से शुरू हो रहे हिंदू नववर्ष के बाद घोषणा हो सकती है। ऐसे में पार्टी अध्यक्ष के चुनाव को जनवरी के बजाय हिंदू नववर्ष के पहले महीने यानि अप्रैल में कराने पर विचार कर रही है। दैनिक भास्कर के सोर्स बताते हैं कि अध्यक्ष बनने की रेस में ये तीन नाम सबसे आगे हैं। 1. शिवराज सिंह चौहान, कृषि मंत्री 2. मनोहर लाल खट्टर, आवास और शहरी विकास मंत्री 3. धर्मेंद्र प्रधान, एजुकेशन मिनिस्टर सूत्र ये भी बताते हैं, ‘BJP के लिए विधानसभा चुनाव से ज्यादा जरूरी 2029 का लोकसभा चुनाव है।’ दक्षिण भारत के अलावा पूरे देश में BJP कामयाब हो रही है। अहम बात ये है कि दूसरे राज्यों में पार्टी का सैचुरेशन पॉइंट आ चुका है। BJP के लिए चुनौती होगी कि वो नई जमीन और नए वोटर तैयार करे। राजनीति से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें … खट्‌टर बोले- बिहार है तैयार, फिर से एनडीए सरकार, दिलीप जायसवाल बिहार भाजपा अध्यक्ष बने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को भाजपा के कार्यक्रम में ऐलान किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 विधानसभा चुनाव में NDA की सरकार बिहार में बनाएंगे। पटना के बापू सभागार में आयोजित प्रदेश परिषद की बैठक में उन्होंने नारा दिया- बिहार है तैयार फिर से NDA सरकार। बैठक में BJP के प्रदेश अध्यक्ष पद पर दिलीप जायसवाल के नाम की घोषणा की गई। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *