विधानसभा में शुक्रवार को बजट पर बहस के दौरान भाजपा विधायक गोपाल शर्मा की टिप्पणियों पर हंगामा हुआ। विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान को गाडगिल फॉर्मूले में लाने वाले प्रणब मुखर्जी थे, जिनकी कांग्रेस विधायक दल की बैठक में आपने निंदा की थी। इस दौरान कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा ने कहा- आप कांग्रेस-नेता चोर हो, मतलब कांग्रेस नेताओं को ही चुरा लेते हो। संसदीय कार्य मंत्री जोगााराम पटेल ने कहा- यह रिकॉर्ड में जाना चाहिए, आप कह रहे हो कांग्रेस नेता चोर है। गोपाल शर्मा ने कहा- कांग्रेस नेता चोर नहीं डाकू है। गोपाल शर्मा की इस टिप्पणी पर हंगामा हो गया। देर शाम सदन की कार्यवाही 16 फरवरी तक स्थगित कर दी।
एक पूर्व मंत्री को जेल भेजा दूसरे को क्यों छोड़ दिया
गोपाल शर्मा ने कहा- मेरे पास कांग्रेस राज के आठ लाख करोड़ के घोटाले का ब्यौरा है, इसे मैं साथ लेकर आया हूं। एक पूर्व मंत्री को जेल भेज दिया तो दूसरे पूर्व मंत्री को क्यों छोड़ दिया? वो छाती ठोक ठोककर कहते हैं हिम्मत है तो जेल भेजो। अभद्र-इशारा करने वाले MLA की सदस्यता खत्म करने की मांग इससे पहले विधानसभा में गुरुवार को शून्यकाल के दौरान अभद्र इशारा करने वाले कांग्रेस MLA रोहित बोहरा के खिलाफ स्पीकर जांच के बाद कार्रवाई करेंगे। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा- यह मामला गंभीर है। हमें यूट्यूब पर आठ करोड़ जनता देखती है। विधायक करीब दो-ढाई लाख मतदाताओं के वोट लेकर निर्वाचित होकर आता है। सदन की अपनी मर्यादा होती है, उसका पालन हो। मैं इस पूरे मामले के वीडियो को देखूंगा। वीडियो गरिमा के अनुकूल नहीं होगा तो आगे कार्रवाई होगी। आज भाजपा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने रोहित बोहरा के अभद्र इशारे का मामला उठाते हुए स्पीकर से कार्रवाई की मांग की। बोहरा से माफी मंगवाने और आगे कार्रवाई करने का मुद्दा उठाया। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने इस पर सहमित जताते हुए कहा- रोहित बोहरा का आचरण मर्यादा के अनुसार नहीं था। इस पर कार्रवाई हो। ऐसा व्यक्ति सदस्य रहने लायक नहीं है।
डिप्टी सीएम मूल सवाल से पहले ही देने लगे सप्लीमेंट्री का जवाब प्रश्नकाल के दौरान डिप्टी सीएम और परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा सवाल का जवाब देने के दौरान गलती कर गए। बैरवा भाजपा विधायक कल्पना देवी के लाडपुरा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा मापदंडों के उल्लंघन से जुड़े सवाल का जवाब देने खड़े हुए। इस दौरान बैरवा मूल सवाल की जगह संभावित सप्लीमेंट्री सवाल का जवाब पढ़ने लगे। इस पर भाजपा विधायक कल्पना देवी ने टोकते हुए कहा- यह तो मैंने अभी पूछा ही नहीं। स्पीकर ने टोकते हुए कहा कि आप गलत जवाब पढ़ रहे हैं। जवाब यह नहीं है। डिप्टी सीएम ने तत्काल गलती मानते हुए माफी मांगी। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने तंज कसते हुए कहा कि इन्हें पहले से ही सप्लीमेंट्री सवाल का पता कैसे लगा? मंत्री बोले- जल जीवन मिशन घोटाले में IAS पर केस विधानसभा में जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर नोकझोंक हो गई। भाजपा MLA राजेंद्र मीणा के सवाल के जवाब में जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने जल जीवन मिशन की गड़बड़ियों पर कार्रवाई का जिक्र किया। मंत्री ने कहा- जल जीवन मिशन में जो भी दोषी हैं, उन सबके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। पूर्व जलदाय मंत्री के खिलाफ कार्रवाई हुई है। अभी जो IAS अधिकारी हैं, तत्कालीन एसीएस हैं, उनके खिलाफ भी हमने एसीबी में मुकदमा दर्ज करवाया है। जो कोई दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। मंत्री के जवाब के बाद गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- IAS अफसर का नाम बताइए। केवल गोलमाल किया जा रहा है, नाम बताइए। इसी बीच स्पीकर ने कहा- नाम थोड़े ही बताया जाता है। दिलावर बोले- ग्रेड थर्ड टीचर के जिलों से बाहर ट्रांसफर का कोई प्रावधान नहीं होता ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों को लेकर भाजपा के गोविंद प्रसाद के सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- तबादला नीति बनने के बाद ही ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर विचार होगा। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने सवा दो साल में भी तबादला नीति नहीं बनाने पर सवाल उठाए तो शिक्षा मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा- भााजपा राज में 2018 में तो 2200 से ज्यादा तबादले किए थे। कांग्रेस राज में तो एक भी ग्रेड थर्ड शिक्षक का तबादला नहीं किया, आपको कौन रोक रहा था? दिलावर ने कहा- ग्रेड थर्ड के तबादले करने का कोई प्रावधान नहीं होता है। फिर भी तत्कालीन सरकार ने एक कटऑफ डेट देकर रास्ता निकाला था। पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…


