भाजपा विधायक थाने पहुंचे, कहा- मुझे गिरफ्तार करो:मऊगंज में 6 घंटे धरना; आरोप- टीआई ने कहा था अगला नंबर तुम्हारा, गिरफ्तार करेंगे

मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल अपनी गिरफ्तारी देने गुरुवार दोपहर करीब 1.45 बजे नई गढ़ी थाने पहुंचे। उन्होंने एक आवेदन दिया, जिसमें लिखा कि नई गढ़ी थाना प्रभारी लोगों से मुझे गिरफ्तार करने की धमकी दे रहे थे। इसलिए मैं यहां अपनी गिरफ्तारी देने पहुंचा हूं। मुझे मेरे अपराध व धाराओं की जानकारी दी जाए। विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ थाने में 6 घंटे धरना दिया। थाने में मौजूद पुलिसकर्मी इस स्थिति से परेशान दिखे। विधायक अपनी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। थाने में बैठे विधायक की तस्वीरें पत्रकारों से बातचीत में मऊगंज विधायक ने कहा- एक पत्रकार हैं, उनको यहां के थाना प्रभारी मऊगंज कलेक्टोरेट से ले आए थे। जब वे रास्ते में थे। मैंने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो पाई। बाद में पता चला कि थाना प्रभारी ने कहा– अगला नंबर हमारा है। कौन सा मुकदमा हमारे ऊपर है और मुझे घसीट कर क्यों लाना। मैं खुद ही गिरफ्तारी देने आ गया हूं। मैंने आवेदन दिया है। एसआई- विधायक के बीच लंबे समय से विवाद
बता दें कि एसआई जगदीश सिंह ठाकुर और मऊगंज विधायक के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही है। इसके पहले एसआई जगदीश सिंह ठाकुर लौर थाने में पदस्थ थे। तब विधायक ने उनके खिलाफ लव जिहाद के मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया था। इसके बाद लौर थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर और बीट प्रभारी फत्तेलाल को सस्पेंड कर दिया गया था। उस समय विधायक ने आरोपी को संरक्षण देने और पीड़ित परिवार से पैसों की मांग करने का आरोप लगाया था। ये खबर भी पढ़ें… पुलिस अफसर के सामने दंडवत हो गए भाजपा विधायक:चरणों में गिरकर कहा- मुझे गुंडों से मरवा दीजिए; पूरा जिला नशे की चपेट में है मऊगंज में करीब छह माह पहले भी विधायक प्रदीप पटेल तत्कालीन एएसपी अनुराग पांडे के सामने दंडवत हाे गए थे। हाथ जोड़कर कहने लगे कि एएसपी साहब, आप मुझे मरवा दीजिए। इसका वीडियो भी सामने आया था। उस समय यह मामला काफी चर्चा में था। हालांकि कुछ दिनों बाद अनुराग पांडे का ग्वालियर ट्रांसफर कर दिया गया था। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *