जांजगीर| जिले के शिक्षाविद् डॉ. अनिल तिवारी को भारतीय जनता पार्टी के शिक्षा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य के रूप में जिम्मेदारी दी है। डॉ. तिवारी लंबे समय से शिक्षा, सामाजिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े विषयों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य भी हैं और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता देते रहे हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में वे ज्योतिष व वास्तु परामर्श के क्षेत्र में भी विशेष रूप से पहचाने जाते हैं।


