ओडिशा के भुवनेश्वर से सांसद अपराजिता सारंगी ने शुक्रवार को प्रियंका गांधी को एक बैग दिया है। इस बैग पर 1984 और खून के छीटों की तस्वीर बनी है। इस बैग पर बने 1984 और खून के छीटों को सिख दंगों से जोड़ा गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने लेकर रख लिया है। दरअसल, 19 दिसंबर को सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच धक्का-मुक्की हुई थी। जिसमें ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी चोटिल हो गए थे। प्रदर्शन कर रहे सांसद मुकेश राजपूत को राहुल गांधी का धक्का लगा और वे सारंगी पर गिर पड़े थे। इसी के विरोध में शुक्रवार को BJP के सांसदों ने एक बार फिर संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इसी दौरान अपराजिता वह बैग लेकर प्रियंका को देने पहुंची थीं। प्रियंका की बैग पॉलिटिक्स प्रियंका गांधी वायनाड से सांसद बनकर पहली बार लोकसभा पहुंची हैं। संसद के शीतकालीन सत्र में वे अपने बैग्स को लेकर चर्चा में रहीं। अब तक प्रियंका मोदी-अडाणी भाई-भाई, फिलिस्तीन और बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों के समर्थन से जुड़े बैग लिए नजर आ चुकी हैं। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया पर प्रियंका के बैग को लेकर एक कविता पोस्ट की थी और कहा था- आपके पैस बैग ही बैग हैं। आपको इतने बैग की जरूरत क्यों है इन बैग में क्या है। संसद में प्रियंका के बैग की तस्वीर सुर्खियों में रही कसावु साड़ी और पहली स्पीच पहले दिन ‘कसावु’ साड़ी पहनकर संसद पहुंची थीं प्रियंका, संविधान की कॉपी लेकर शपथ ली वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने 29 नवंबर को लोकसभा में शपथ ली थी। प्रियंका केरल की प्रसिद्ध ‘कसावु’ साड़ी पहनकर पहुंची थीं। संसद में राहुल और सोनिया के साथ प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे। शपथ के बाद प्रियंका ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का आशीर्वाद लिया। प्रियंका जब संसद पहुंचीं, तो कांग्रेस नेताओं ने बाहर ही उनका स्वागत किया। सदन में एंट्री से पहले भाई राहुल ने उन्हें रोका और कहा- “स्टॉप, स्टॉप, स्टॉप… लेट मी ऑलसो टेक योर फोटो… (रुको, रुको, रुको… मुझे भी तुम्हारी फोटो लेने दो…)” पढ़ें पूरी खबर… प्रियंका की पहली स्पीच, राजनाथ सिंह से पूछा- नेहरू को छोड़िए, आपने क्या किया संविधान पर चर्चा के पहले दिन लोकसभा में प्रियंका गांधी ने पहली स्पीच दी। प्रियंका ने 31 मिनट सत्ता पक्ष की तरफ से उठाए गए सवालों का जवाब दिया। प्रियंका ने कहा- रक्षा मंत्री संविधान निर्माताओं में नेहरू जी का नाम नहीं लेते। जहां जरूरत होती है, वहां जरूर लेते हैं। पहले क्या हुआ, उसे अब बताने का क्या मतलब है। अभी सरकार आपकी है, आपने क्या किया, जनता को ये बताइए। पढ़ें पूरी खबर… ————————– संसद से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… प्रियंका बोलीं- राहुल किसी को धक्का नहीं दे सकते, सरकार अडाणी-अंबेडकर मुद्दे पर भटका रही संसद के शीतकालीन सत्र का शुक्रवार को आखिरी दिन था। लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। उधर अंबेडकर विवाद पर विपक्ष ने आज फिर संसद के बाहर प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसदों ने विजय चौक से संसद भवन तक मार्च निकाला। प्रियंका गांधी इसमें शामिल हुईं। राहुल आज नहीं दिखे। पढ़ें पूरी खबर…


