अमृतसर| भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृतसर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार द्वारा बीते 10 वर्षों में डॉ. भीमराव अंबेडकर की विरासत को संरक्षित और सशक्त करने के लिए किए गए कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया। चुग ने कहा कि पार्टी ने हमेशा देश के ऐतिहासिक और महान नेताओं का सम्मान किया है, जबकि कांग्रेस पार्टी ने इन नेताओं के नाम पर केवल राजनीति की है। इस मौके पर पूर्व पार्षद लविंदर बंटी, संजीव अरोड़ा बिट्टू, विशाल शूर, हेमंत मेहरा, राजेश मेहता, ऑल इंडिया हिन्दू संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष सचिन मेहरा, स्वच्छ भारत अभियान के पंजाब सह संयोजक तरुण अरोड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर लाल, शिव कुमार शर्मा, संदीप बहल, सुरिंदर मोहन बावा, अरुण खन्ना आदि मौजूद थे।