भाजपा MLA बोले-पीएम मोदी का सपना चकनाचूर हो गया:JJM में अशोक गहलोत ने राजनीति की; डोटासरा जो बोलते है वो सबको चुभता

पोकरण विधायक प्रतापपुरी धुलड़ी मंगलवार को बाड़मेर दौरे पर रहे। मीडिया बातचीत में कहा- ओरण गोचर को सरकार ने बहुत कुछ किया है और आगे भी करेगी। ओरण-गोचर पथ यात्रा के लोगों को प्रकृति से बड़ा जुड़ाव है। राजस्व रेकर्ड में दर्ज करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। बीते दिनों सीएम भजनलाल शर्मा के साथ वार्ता हुई थी। जिसमें ओरण गोचर को लेकर बात हुई। हमें इसमें न तो लाभ लेना, न यश लेना, नहीं वोट लेना, न पद लेना है। यह हमारा धर्म है कि ओरण-गोचर राजस्व रेकर्ड में ज्यादा से ज्यादा दर्ज हो। तीन साल में अधिक से अधिक करवाएंगे राजस्व रेकर्ड में दर्ज विधायक ने कहा- आंदोलन चले, ओरण-गोचर पथ यात्रा चले है हम यह नहीं कहते है कि हम उनके साथ नहीं है। उनके जरिए लोगों का ओरण के प्रति वातावरण बन रहा है। सरकार इसके प्रेशर में आकर काम नहीं कर रही है। सरकार ओरण-गोचर को लेकर काम कर रही है। अभी हमारे पास तीन साल पड़े है। हमें पूरा विश्वा है कि सरकार सकारात्मक भाव से काम कर रही है। इस तीन साल के कार्यकाल में अधिक से अधिक ओरण-गोचर को राजस्व रेकर्ड में दर्ज करवाएंगे। हमने कभी नहीं कहा कि ओरण-गोचर यात्रा को रोक दो महंत प्रतापपुरी ने कहा- कि पैदल यात्रा जयपुर आए या नहीं आए तो भी हम हमारा काम कर रहे है। हमने इनको यह भी कहा कि आपकी एक टोली पथ यात्रा करें चार-पांच आदमी जिम्मेदार जयपुर आ जाइए। हमने यह कभी नहीं कहा कि यात्रा को रोक दो। काम तो जयपुर में ही होना है। उनको बार-बार बुला रहे है लेकिन नहीं आ रहे है। आए तो भी उनकी मर्जी, नहीं आए तो भी उनकी मर्जी। विधायक ने कहा कि मैंने भोपालसिंह को फोन किया। कहा होली का पर्व है पैदल यात्रा करों हम आपको रोक नहीं रहे है। लेकिन आप आ जाओ बैठ लेंगे, चर्चा कर लेंगे। फोन पर हां करते है लेकिन फिर भी आते नहीं है। पता नहीं उनकी क्या मंशा है वो ही जाने। गोविंद सिंह डोटासरा पर तंज विधानसभा में विपक्ष के बयानों को लेकर विधायक ने कहा- गोविंद सिंह डोटासरा पुराने और बड़े नेता है। उनकी एक अलग ही शैली है। वो जो बोलते है वो चुभता भी है। हो सकता है कि उनको भी महसूस होता होगा कि बोल तो दिया है ठीक नहीं बोला है। सभ्य भाषा और सभ्यता सबको पसंद आती है। पंचायत चुनाव के सवार पर विधायक ने कहा- सरकार की मंशा है कि एक प्रक्रिया में पूरे राजस्थान के चुनाव हो जाए। कोर्ट जैसा फैसला सुनाएगा, उसकी सबको पालना करनी होगी। पीएम मोदी का सपना चकनाचूर हो गया जल जीवन मिशन घोटाले के सवाल पर विधायक ने कहा- यह चिंता का विषय है। पीएम मोदी जी का सपना था कि घर-घर नल। मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि राजनीति हुई। उस समय तत्कालीन सीएम कांग्रेस सरकार से थे। पूरे देश में सबसे ज्यादा फंड राजस्थान को दिया है। यहां पर भागौलिक परिस्थितियां अलग है। अशोक गहलोत के कार्यकाल में राजनीति हुई इस योजना का लाभ यहां की जनता को दिला नहीं पाएं। भ्रष्टाचार भंयकर हुआ जिसमें मंत्री खुद ही जेल गए। उस भ्रष्टाचार के चक्कर में हमारी योजना फैल हो गई। हमारे सपने चकनाचूर हो गए। महंत प्रतापपुरी ने कहा- सीएम भजनलाल शर्मा ने इसको लेकर बात केंद्र तक पहुंचाई है। जल जीवन मिशन स्कीम का वापस सर्वे भी हो गया। दुबारा बजट मिलेगा, जिससे घर-धर नल वाली स्कीम का लोगों को फायदा मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *