भाजयुमो का राजीव भवन घेराव, कार्यकर्ता पहुंचे मौके पर:AI समिट विवाद को लेकर रायपुर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, नारेबाजी तेज

दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन के बाद शुरू हुआ सियासी विवाद अब रायपुर पहुंच गया है। शनिवार दोपहर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ता कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन के घेराव के लिए निकल पड़े। दोपहर करीब 3 बजे बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता राजीव भवन की ओर बढ़े। कार्यकर्ताओं ने रास्ते में नारेबाजी की और कांग्रेस के खिलाफ विरोध जताया। मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। भाजयुमो ने पहले ही राजीव भवन घेराव की घोषणा की थी। इससे पहले टर्निंग पॉइंट चौक पर कांग्रेस और राहुल गांधी का पुतला दहन भी किया गया था। भाजयुमो नेताओं का कहना है कि दिल्ली में एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन के विरोध में यह कदम उठाया गया है। फिलहाल राजीव भवन के बाहर माहौल तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *