भाजयुमो के तीनों मंडलों को मिला नया नेतृत्व, हिमांशु बने महामंत्री

भास्कर न्यूज | गुरूर तहसील गुरूर में भाजपा संगठन के अंतर्गत तीनों मंडलों में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया नेतृत्व मिला है। गुरूर मंडल में लोकेन्द्र हिरवानी, सनौद मंडल में मितेश साहू एवं मिर्रीटोला मंडल में पुरूर अजय साहू को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि युवा नेतृत्व के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने और युवाओं को संगठन से जोड़ने में मजबूती मिलेगी। वहीं ग्राम दानीटोला निवासी युवा हिमांशु साहू को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किए जाने पर ग्राम दानीटोला सहित गुरूर नगर एवं गुरूर तहसील के तीनों मंडलों गुरूर मंडल, सनौद मंडल और मिर्रीटोला मंडल में खुशी का माहौल है। वरिष्ठ भाजपा नेताओं और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय बताया है। हिमांशु साहू लंबे समय से संगठनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे सार्वजनिक हित और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में आयोजक, व्यवस्थापक एवं सहयोगी के रूप में कार्य करते रहे हैं। आम जनता और युवाओं के बीच उनकी सतत सक्रियता और सीधा संपर्क उनकी विशेष पहचान रही है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता का लाभ राजनीतिक संगठन को भी सकारात्मक रूप से मिलेगा और युवाओं को संगठन से जोड़ने में मजबूती आएगी। उनकी नियुक्ति पर प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन, जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख, राकेश यादव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गुलशन साहू ने प्रसन्नता व्यक्त की है। भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मोना टुवानी की नई महिला मोर्चा कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमे उपाध्यक्ष सरोज गंगबेर, दुलेश्वरी, आमीन साहू, किरण तारम, महामंत्री में चंद्रिका गंजीर, संगीता साहू, मंत्री में ममता यादव, भारती साहू, श्वेता राजपूत, रेखा चौहान, गीता मरकाम को बनाया गया है । कोषाध्यक्ष भानुमति साहू, सह कोषाध्यक्ष दिनेश्वरी सिन्हा, मीडिया प्रभारी छवि सार्वा, सोशल मीडिया प्रभारी रेणुका गजेंद्र, कार्यालय मंत्री प्रीतिबाला साहू को बनाया गया है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, पूर्व जिला मंत्री राजेश दसोडे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष श्याम जायसवाल और मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *