लगरा| भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण जिला ने मंडल अध्यक्षों और महामंत्रियों की घोषणा की है। शिवराज साहू को बेलतरा पश्चिम मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि आयुष यादव को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। शिवराज पूर्व में मध्य मंडल बेलतरा में महामंत्री रह चुके हैं और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। नियुक्ति पर उन्होंने क्षेत्रीय विधायक, जिला व मंडल पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। नई टीम से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई है।


