भानपुरी में विहिप बजरंग दल समिति गठित

राजनांदगांव| विहिप बजरंग दल ने कुछ दिनों पूर्व ही जिले की नवीन कार्यकारिणी घोषित की है। विस्तार को आगे बढ़ाते हुए ग्राम भानपुरी में समिति का गठन किया है, जो ग्राम में हिंदुत्व विचारधारा एवं सनातनियों की एकता पर कार्य करेगा। विहिप जिला मंत्री अनूप श्रीवास की सहमति से जिला संयोजक राहुल मिश्रा एवं जिला सहसंयोजक अंशुल कसार की उपस्थिति में ग्राम भानपुरी विश्व हिंदू परिषद के खंड अध्यक्ष टकेश्वर साहू को, खंड मंत्री नेमीचंद साहू, सहमंत्री धर्मेंद्र साहू, सत्संग प्रमुख गुलशन साहू, सह प्रमुख देवा शुक्ला को बनाया गया। वहीं युवाओं शक्ति को जोड़े हुए बजरंग दल में संयोजक सोहन साहू, सहसंयोजक कोमल साहू एवं सुनील साहू, गौरक्षा प्रमुख गजेंद्र साहू, सह गौरक्षा चंद्रकुमार साहू, अखाड़ा प्रमुख धनेंद्र साहू, सह प्रमुख प्रीत कुमार, साप्ताहिक मिलन प्रमुख सत्यनारायण शुक्ला, सह प्रमुख हर्ष कुमार साहू आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *