भाभी की हत्या का आरोपी देवर 20 दिनों बाद गिरफ्तार:लिव-इन-रिलेशन में रह रहे थे, छेरता का चावल नहीं लाने के विवार पर मार डाला

सरगुजा जिले के लखनपुर क्षेत्र में नशे की हालत में विवाद होने पर भाभी की हत्या के आरोपी देवर को पुलिस ने 20 दिनों बाद गिरफ्तार कर लिया है। कुछ माह से देवर-भाभी लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। शराब पीने के बाद हुए विवाद से आक्रोशित युवक ने भाभी की बेदम पिटाई कर दी और चेहरे व सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी युवक को कार्ट से जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, कुन्नी ग्राम के तेंदूघाट निवासी मानकुवंर (42) की 12 जनवरी की रात उसके देवर विष्णुदास ने हत्या कर दी थी। दोनों ने शाम को गांव में शराब पी थी, जिसके बाद उनका विवाद हुआ तो विष्णुदास ने मानकुंवर के साथ मारपीट करने के बाद घर ले जाकर उसकी हत्या कर दी और भाग निकला। 13 जनवरी की सुबह जब मानकुंवर का छोटा देवर सियादास झाडू लेने के लिए उसके घर पहुंचा तो वहां मानकुंवर का शव देखकर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में धारा 103(1) का अपराध दर्ज किया था। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही थी, लेकिन उसका पता नहीं चला। 20 दिनों बाद पकड़ा गया आरोपी
पुलिस ने आरोपी विष्णु दास (35) को 20 दिनों बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि छेरता के लिए चावल नहीं लाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसे लेकर उसने भाभी को मार डाला। मानकुंवर का पति देवचंद उससे अलग रह रहा था। इसके बाद वह देवर विष्णुदास के साथ रह रही थी। कुन्नी पुलिस ने आरोपी विष्णुदास को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *