नर्रा| छत्तीसगढ़, ओडिशा व बैंगलोर तीनों प्रांत का केंद्रीय अध्यक्ष चुनाव का आयोजन किया गया, जिसमें 47 बूथों में सोलह हजार मतदाताओं ने अपना मत दिया। चालीस बूथों मे लीड लिया रहा और पैंतीस सौ मतो से प्रचंड विजयी हुई। भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय अध्यक्ष उषा पटेल के बनने पर बागबाहरा क्षेत्र की ओर से बधाई देने बागबाहरा के समस्त कार्यकारिणी पहुंचे जिसमें बागबाहरा परिक्षेत्र अध्यक्ष कलाराम नायक, अशोक पटेल, पीलेश्वर पटेल, श्यामलाल नायक, गोपाल चौधरी, शंकर कौशिक, मनोहर पटेल, कृपाराम पटेल, बंशी पटेल, चंद्रहास नायक, सीताराम पटेल, राधेश्याम पटेल, अनुज पटेल सहित अन्य लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।


