भास्कर न्यूज | अमृतसर नशा विरोधी समाज निर्माण संस्था के चेयरमैन बाल किशन शर्मा ने निर्मल स्वामी आश्रम मॉल रोड में संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं निर्मल स्वामी कुटिया में हाजिरी लगा नतमस्तक हुए। इस अवसर पर नशे के बारे में संतों से विचार विमर्श किया गया। संतों ने कहा कि बाल किशन शर्मा लंबे समय से नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। लेकिन किसी भी सरकार ने इस पर पक्की पाबंदी नहीं लगाई। मौजूदा सरकार ने नशे के खिलाफ जो अभियान चलाया है वह प्रशंसनीय है। सरकार को संतों का सहयोग रहेगा। लेकिन सरकार को अब पीछे नहीं हटना है। वहीं नशे के सौदागरों का सफाया किया जाना चाहिए। ताकि नौजवान पीढ़ी को बचाया जा सके। क्योंकि नौजवान पीढ़ी देश की रीढ़ की हड्डी है।